मेरठ। प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, सुदीप त्यागी, कर्ण शर्मा के बाद मेरठ का एक आैर क्रिकेटर मैदान में धमाल मचाने के लिए तैयार है। यूपी अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 में जगह बनाने के बाद इस क्रिकेटर ने इस रणजी सत्र में अपने कॅरियर के पहले ही मैच में शतक जड़कर वह काम कर दिखाया, जो अभी तक बड़े बल्लेबाज भी नहीं कर पाए थे। यही वजह है कि मंगलवार से शुरू हो रही आर्इपीएल 2019 की टीमों के लिए 346 क्रिकेटरों पर लगने वाली बोली में मेरठ के इस उभरते क्रिकेटर को शामिल किया गया है। यह क्रिकेटर है यूपी रणजी क्रिकेट टीम में मध्यक्रम का बल्लेबाज, भामाशाह (विक्टोरिया पार्क) का प्रशिक्षु प्रियम गर्ग। आर्इपीएल में क्रिकेटरों की नीलामी सूची में उसे शामिल किया गया है। अपने पहले ही रणजी सत्र में प्रदर्शन के आधार पर प्रियम गर्ग को क्रिकेटरों पर लगने वाली बोली में शामिल किए जाने से जान सकते हैं कि मेरठ के इस उभरते बल्लेबाज में कितनी प्रतिभा होगी।