7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उधार चुकाने के लिए बुलाया, युवक में मारी गोली

चिकसाना थाना अंतर्गत गांव जाटौली रतभान में मंगलवार शाम एक युवक में गांव के एक जने ने गोली मार दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

aniket soni

•

Updated: 1 Feb 2017, 11:15 AM IST

चिकसाना थाना अंतर्गत गांव जाटौली रतभान में मंगलवार शाम एक युवक में गांव के एक जने ने गोली मार दी।

घायल युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक को उधार ली राशि देने के लिए बुलाया था।

घायल के भाई मनु ने बताया कि टिंकू (24) पुत्र हरी सिंह जाटव को गांव के जीतू जाट ने फोन कर उसे उधार ली राशि देने के लिए गांव बुलाया था। जीतू ने उससे 25 हजार रुपए उधार ले रखे थे। जिस पर टिंकू भरतपुर से गांव पहुंचा, यहां रास्ते में जीतू ने उसे रोक लिया और एक स्थान पर बातचीत करने लगे।

आरोप है कि यहां जीतू ने अचानक उसमें गोली मार दी और वह मौके से भाग गया। घटना के बाद घायल टिंकू ने उसे फोन कर घटना की जानकारी दी। जिस पर वह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और टिंकू को निजी अस्पताल ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोतवाली थाना प्रभारी अमर सिंह मीना ने बताया कि युवक को गांव में किसी व्यक्ति ने गोली मारना बताया है। हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया। घटना के संबंध में देर शाम तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।