1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस जनपद में भीम आर्मी की तरह एक आैर सेना खड़ी करने की थी तैयारी

मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस, उसकी सोशल गतिविधियों पर कड़ी नजर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 May 2018, 11:56 AM IST

meerut

मेरठ। सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर जातिवाद का जहर घोलने वाले भीम आर्मी के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद नित नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ग्रुप के सभी सदस्यों की कुंडली खंगाल रही है। पश्चिम उप्र में हिंसा की साजिश नाकाम करने के बाद पुलिस ने ग्रुप से जुड़े सभी 3600 लोगों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। ये सभी लोग उन 24 ग्रुपों से जुड़े हुए थे, जिसमें दूसरी जाति के नाम पर जहर फैलाया जा रहा था। पुलिस ने संबंधित टेलीकाॅम कंपनियों को नंबर भेजकर उनकी आईडी निकलवायी है। इसके आधार पर दबिश की कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ेंः योगी के राज में यहां भी हो गया जूता घोटाला, अब अफसर झाड़ते घूम रहे पल्ला

यह भी पढ़ेंः घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी चार छात्राएं, 48 घंटे बाद यहां मिली लोकेशन तो होश उड़ गए सबके

ग्रुपों से सभी की आर्इडी निकलवायी जा रही

एसपी क्राइम शिवराम का कहना है कि ग्रुपों से जुड़े सभी नंबरों की आईडी निकलवाई जा रही है। असली मास्टरमाइंड हरियाणा के गुरुग्राम का सतपाल तंवर है। वह सोशल मीडिया पर युवाओं को दूसरी जातियों के प्रति भड़काता है। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि आरोपित सहारनपुर में हुई भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की मौत से बेहद आहत था। इसके बाद उसने मेरठ व अन्य जिलों के कुछ युवाओं को हिंसा भड़काने के लिए चुना।

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में 'मिशन बवाल' में होनी थी दो जातियों के नेताआें की हत्या, दलितों की मदद के नाम पर हो रहे थे ये काम

क्राइम ब्रांच ने पकड़े थे छह आरोपी

बीती शनिवार को क्राइम ब्रांच के एसपी शिवराम यादव और एएसपी सतपाल ने सीओ सदर देहात जितेंद्र की मदद से हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के गांव मीवा निवासी राहुल, निडावली निवासी सतवीर, अलीपुर मोरना निवासी रविंद्र, मोदीनगर गाजियाबाद निवासी नितिन, बंटी और ब्रतापुरी निवासी दीपक को दबोचा था। उक्त सभी लोग मेरठ, सहारनपुर और पश्चिम के अन्य जिलों में हिंसा भड़काने के लिए ठाकुर और गुर्जर बिरादरी के बड़े व्यक्ति की हत्या करने की फिराक में थे। क्राइम ब्रांच की 24 घंटे तक हुई जांच में सामने आया है कि गुरुग्राम निवासी सतपाल तंवर इन युवकों के पीछे काम कर रहा था।

यह भी पढ़ेंः 20 दिन पहले अपहृत छात्रा जब पुलिस को मिली, तो उसने बतायी यह खौफनाक कहानी...

सतपाल की फेसबुक आर्इडी से यह मिला

पुलिस ने सतपाल तंवर की जब फेसबुक आइडी चेक की गई उस पर कई लाइव वीडियो मिले, जिनके जरिए वह जातिवाद का जहर घोल रहा है। युवाओं को एकत्रित होने की बात बोल रहा है। अब पुलिस ने उसे भी नामजद करने की तैयारी कर ली है। बता दें कि सतपाल तंवर ने भीम आर्मी की तरह ही भीम सेना के नाम से संगठन बनाया हुआ है। यह मेरठ और गाजियाबाद में अपना नेटवर्क खड़ा करना चाहता था। जिस तरह से सहारनपुर में भीम आर्मी हैं उसी तरह से मेरठ में भी एक अलग आर्मी खड़ी कर रहा था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश