एसएसपी कार्यालय पहुंची मुजक्कीपुर निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने आरोप लगाया कि काॅलेज आते-जाते समय उसी के गांव का निवासी विवेक अक्सर उसके साथ छेड़खानी करते हुए उस पर दोस्ती का दबाव बनाता था। उसने इसके लिए कई बार विवेक से ऐसा न करने को कहा था, लेकिन इसके बाद भी युवक विवेक छात्रा को परेशान करता था। आरोप है कि पिछली रात विवेक ने घर में अकेली छात्रा को बदनीयत से दबोचकर उसके कपड़े फाड डाले। उसके साथ उसके दोस्त भी थे। जिस पर छात्रा ने उस पर थपकी से हमला बोल दिया। जिसके बाद विवेक और उसके साथी पुष्पेन्द्र, अनुज और मनीष ने छात्रा की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की और फरार हो गए। पिटाई से छात्रा घायल हो गई।