28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut Hit And Run Case: एसएसपी की चल रही थी विदार्इ पार्टी, सड़कों पर पुलिस को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते थक गर्इ पब्लिक

करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस, डेढ़ घंट क्रेन को आने में लग गया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 Aug 2018, 10:08 AM IST

meerut

Meerut Hit And Run Case: एसएसपी की चल रही थी विदार्इ पार्टी, सड़कों पर पुलिस को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते थक गर्इ पब्लिक

मेरठ। बुधवार की देर रात दिल्ली रोड पर जब कंटेनर एक के बाद एक लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ रहा था तो पुलिस अफसर पार्टी में व्यस्त थे। अफसर व्यस्त थे तो पुलिसकर्मी मुस्तैद नहीं थे। दरअसल, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय की विदार्इ पार्टी चल रही थी। एसएसपी का एक दिन पहले ही एसपी प्रशिक्षण व सुरक्षा लखनउ के लिए ट्रांसफर हुआ है। विदार्इ पार्टी एक निजी होटल में चल रही थी, तो पुलिस अफसर उसमें व्यस्त थे। इसी तरह एसपी क्राइम शिवराम यादव की भी विदार्इ पार्टी थी। इन दोनों पार्टियों में अफसर इतने मगन हुए कि कंटेनर के हिट एंड रन के बाद मौके पर पुलिस को पब्लिक ढूंढ़ती रह गर्इ। हादसे के करीब एक घंटे बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे आैर करीब डेढ़ घंटे बाद क्रेन ने कंटेनर को सड़क से हटवाया।

यह भी पढ़ेंः Hit and Run: मेरठ में कंटेनर ने 30 सेकेंड में16 को रौंदा, पांच की मौके पर ही मौत

पुलिस अफसर पार्टी से मौके पर पहुंचे

बुधवार की रात करीब 11 बजे दिल्ली की आेर से आ रहे कंटेनर ने एक के बाद एक टक्कर मारते हुए 30 सेकेंड में 16 लोगों को रौंदा, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गर्इ थी। घायल 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इतने बड़े हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों को पुलिस कहीं दिखार्इ नहीं दी। माेहकमपुर में एक व्यक्ति को कुचलकर 100 की स्पीड से भगाने वाले नशे में धुत कंटेनर के चालक को भी लोगाें ने बागपत अड्डे एचआरएस चौक पर पकड़ा। पुलिस हादसे के करीब एक घंटे बाद पहुंची, लोगों ने 100 नंबर पर इसकी सूचना देनी चाही। पहले तो किसी ने नहीं उठाया फिर बाद में पुलिसकर्मी पहुंचे। एसएसपी आैर एसपी क्राइम की विदार्इ पार्टी के दौरान दुर्घटना हुर्इ थी। करीब एक घंटे बाद पुलिस अफसर पार्टी से ही सादी वर्दी में मौके पर पहुंचे। लोगाें को इसको लेकर भी बेहद गुस्सा था। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ मौके पर पहुंचे एएसपी के साथ खींचातानी की गर्इ। इसके बाद अन्य पुलिस आैर प्रशासनिक अफसर पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग