31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात साल बाद भरी पंचायत में जाकर पत्नी को बाेला तीन बार तलाक तो सभी रह गए दंग

परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवार्इ की मांग की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Aug 2018, 3:44 PM IST

meerut

सात साल बाद भरी पंचायत में जाकर पत्नी को बाेला तीन बार तलाक तो सभी रह गए दंग

मेरठ। एक तरफ तो तीन तलाक को लेकर कानून बनाने और महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं तीन तलाक के मामले अब और बढ़ गए हैं। तीन तलाक देने वालों पर अब कानून या सरकार का भी कोई खौफ नहीं रहा।

यह भी पढ़ेंः यूपी केे इस शहर में जानवर के कारण पलायन की दी चेतावनी

काफी समय से चल रहा था पति-पत्नी में विवाद

मामला मेरठ का है। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। रिश्तेदारों और समाज के लोगों ने काफी समझाया, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों पक्ष के लोगों ने पति और पत्नी के बीच समझौता करने के लिए गांव में पंचायत बुला ली। पंचायत में पत्नी तो समझौता करने को तैयार दिखी, लेकिन पति टस से मस नहीं हुआ। पति को पंचों का कोई फैसला मंजूर नहीं था। पंचायत में पंचों ने जब जबरन समझौते का दबाव बनाया तो पति ने भरी पंचायत में ही पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया और वहां से चलता बना। पति के इस तरह से तलाक देने से पंचायत में उपस्थित सभी लोग सन्न रह गए। इसके बाद महिला के भार्इ ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देकर बहन के ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ेंः बिजली विभाग लाया है एेसी मशीन, जो आपको अंधेरे में नहीं रहने देगी, इसकी ये हैं खूबियां

सात साल पहले हुर्इ थी शादी

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी की एक युवती की शादी करीब भावनपुर क्षेत्र के एक गांव में सात वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के अनुसार पिछले कई माह से उसका पति और ससुराल वाले मारपीट करते थे उसको भूखा रखा जाता था और उसे यातनाएं दी जाती थी। महिला के अनुसार उसका पति उससे तलाक चाहता था और दूसरा निकाह करने की फिराक में था। जिसका वह विरोध करती थी। इसी मामले को लेकर दोनों ओर के जिम्मेदार लोगों ने हसनपुर गांव में मंगलवार शाम दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई। दोनों पक्षों के बीच पंचों ने फैसला कराने का प्रयास किया। पत्नी तो फैसले के लिए तैयार हो गई, लेकिन पति नहीं माना। पंचों ने जब युवक पर फैसले का दबाव बनाया तो भरी पंचायत में युवक ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। जिसके बाद महिला मायके आ गर्इ। महिला के भाई ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर अपनी बहन के ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। जिस पर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर महिला पति के तलाक देने के बाद इद्दत पर बैठ गई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश