Meerut News: मेरठ में भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी निशांत गर्ग की मौत के मामले में पुलिस को बड़ा अहम सबूत मिला है। जिसे अब तक मर्डर कहा जा रहा था, उसमें अब निशांत गर्ग का ही घिनौना रूप सामने आया है। पुलिस को निशांक का मोबाइल मिला है, जिसमें पूरी घटना कैद है। इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे से पूछताछ की और सारा केस बदल गया।