31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांवड़ यात्रा 2018: शिवभक्तों के साथ पुलिस की भी मदद करेगा यह विशेष दल, जानिए कौन-कौन होंगे इसमें

वेस्ट यूपी में कांवड़ यात्रा में पहली बार हो रहा यह प्रयोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Jul 2018, 10:12 PM IST

meerut

कांवड़ यात्रा 2018: शिवभक्तों के साथ पुलिस की भी मदद करेगा यह विशेष दल, जानिए कौन-कौन होंगे इसमें

मेरठ। कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने रात-दिन एक किया हुआ है। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की तर्ज पर अब मेरठ पुलिस भी कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कांवड़ मित्र का सहारा लेगी। इसके लिए मेरठ में एक हजार कांवड़ मित्र बनाने का निर्णय लिया गया है। पुलिस द्वारा बनाए गए इन कांवड़ मित्रों को एसएसपी कार्यालय से परिचय-पत्र दिये जाएंगे। जिसमें उनकी पूरा ब्योरा अंकित होगा।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा 2018: जल, थल आैर नभ में होगी कांवड़ियों की एेसी कड़ी सुरक्षा

कांवड़ियों की मदद के साथ पुलिस की मदद करेंगे

इसकी पहल मेरठ एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने की है। उनका कहना है कि कोई भी बड़ा आयोजन बिना संयुक्त प्रयास के सफल नहीं होता। मेरठ समेत पश्चिम उप्र में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पुलिस और प्रशासन के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होती है। ऐसे में इसके लिए सामाजिक मदद भी जरूरी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज से ही ऐसे लोगों को कांवड़ मित्र बनाया जाएगा, जो कांवड़ियों की सेवा सुरक्षा के साथ मेरठ पुलिस-प्रशासन की मदद कर सके। ये कांवड़ मित्र कांवड़ यात्रा के दौरान सभी प्रकार की व्यवस्था में सहयोग करेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक संगठनों और शिवभक्तों के सहयोग से एक हजार कांवड़ मित्र बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कांवड़ मित्र कोई भी बन सकता है। इसमें सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, छात्र, नवयुवक और राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता भी अपना योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः Breaking: कांवड़ यात्रा होगी प्लास्टिक फ्री, इस बार इतने बढ़ जाएंगे शिवभक्त, शासन ने इसे ध्यान में रखकर शुरू की तैयारी

कांवड़ मित्रों के पास होंगे अधिकारियों के नंबर

कांवड़ मित्रों के पास अधिकारियों के नंबर होगे। जिन्हें वह जरूरत पड़ने पर प्रयोग कर सकेंगे। कांवड़ मित्र मेले के दौरान भंडारों के पास, शिविर के पास और कांवड़ यात्रा मार्ग पर अपनी डयूटी दे सकेंगे। जरूरत पड़ने पर या किसी आपात स्थिति में कांवड़ मित्र सीधे अधिकारियों को फोन कर इसकी जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे। जिससे जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को संभाला जा सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश