1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस होटल में पुलिस ने मारा छापा, पकड़ी गईं विदेशी युवतियां, जब सच्चाई समाने आई तो…

पुलिस ने होटल में मारा छापा तो 4 युवितयों सहित पकड़े गए 20 लोग जिनमें 2 विदेशी युवतियां भी शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Apr 2018, 7:55 PM IST

Young women

मेरठ। शहर के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में रूड़की रोड पर मिली सूचना के आधार पर एसपी सिटी ने होटल ग्रांड-ए-स्टार में छापा मारा। छापे के दौरान होटल से दो विदेशी युवतियों सहित बीस लोग पकड़े गए, जो बिना आइडी के होटल में रूके हुए थे। पुलिस ने होटल मैनेजर व कर्मचारियों को भी हिरासत में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें-दूल्हा गया था दुल्हनिया लेने, इसी बीच पहुंचा दुल्हन का प्रेमी और हो गया ऐसा खेल कि हंसते रह जाएंगे आप

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रूड़की रोड पर होटल ग्रांड-ए-प्लाजा में अवैध तरीके से पार्टी चल रही है। जिस पर उन्होंने वहां छापा मारा तो कमरों में चार युवतियों सहित कई लोग मिले। पुलिस ने होटल का रजिस्टर चेक किया तो उसमें एक आदमी को छोड़कर किसी की एंट्री नहीं मिली। एंट्री वाले व्यक्ति को छोड़कर पुलिस ने चारों युवतियों, होटल मैनेजर व कर्मचारियों सहित बीस लोगों को हिरासत में ले लिया। होटल के एक कमरे से बीयर की कैन भी बरामद हुई।

यह भी पढ़ें-ब्लॉक प्रमुख चुनाव में यहां भाजपा और सपा समर्थकों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, लोगों में दहशत

एसपी सिटी ने बताया कि दो युवतियां तुर्कमेनिस्तान व दो दिल्ली की हैं। विदेशी युवतियों ने बताया कि वे आंखों का इलाज कराने आई हैं। उन्होंने होटल में ठहरने के लिए दो हजार रुपये दिए थे। अब एंट्री करना न करना होटल के कर्मचारियों का काम है। एसपी सिटी ने बताया की होटल मालिक अनिल चौधरी है। मालिक व मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर होटल का लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें-अगर सपा-बसपा का हुआ गठबंधन तो इस प्रत्याशी के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

वहीं विदेशी युवती के पकड़े जाने पर एसपी सिटी ने बताया कि इनके पास पासपोर्ट और अन्य जरूरी कागजात तो थे परन्तु होटल स्वामी द्वारा इनका सी फार्म नहीं भेजा गया और न ही इनकी होटल के रजिस्टर में एंट्री की गई थी। जिसके चलते ही इनकी संदिग्ध भूमिका को देखते हुए इन्हें महिला थाने पूछताछ के लिये भेजा गया था। एसपी सिटी ने बताया कि अब विदेशी महिलाओं की जांच पूर्ण हो गई है तथा उनके सभी दस्तावेज पूर्ण पाये गये। जिसके चलते ही उन्हें छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगा था कि उक्त विदेशी महिलाएं सैक्स रैकेट में शामिल हैं परन्तु जांच में ऐसी कोई बात नहीं मिली।

यह भी देखें-कठुआ और उन्नाव रेप मामलों पर ऐसे कन्नी काट गई मोदी की ये मंत्री, देखें वीडियो

एसपी सिटी ने सी-फार्म के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जो भी विदेशी महिलाएं जिले में आती हैं तो होटल स्वामी द्वारा एक आॅन लाइन फॉर्म भरकर स्थानीय खुफिया विभाग (एलआईयू) को जानकारी देनी होती है, जो उनके द्वारा नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों विदेशी महिलाओं की किसी प्रकार की गलत मंशा नहीं पाई गई। इसलिए उन्हें छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली की जो दो युवतियां पकड़ी गई थीं उन्हें भी उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि होटल स्वामी पर शिकंजा कसते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश