26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ पुलिस ने मरे हुए ससुर के नाम दर्ज किया बहू को प्रताड़ित करने का केस

जब पीड़ता को मिली केस में नामजद ससुर की जानकारी तो वह भी रह गई हैरान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 24 Sep 2018, 7:50 PM IST

Meerut

मेरठ पुलिस ने मरे हुए ससुर के नाम दर्ज किया बहू को प्रताड़ित करने का केस

मेरठ. जिस ससुर की तेरहवीं में शामिल हुई बहू। उसी मरे हुए ससुर के साथ थाना पुलिस ने ऐसा कारनामा किया कि जब पुलिस के अधिकारी ने अपने ही महकमे की यह हरकत देखी तो माथा पकड़ लिया। एएसपी ने थाना पुलिस से जब इस बारे में जवाब मांगा तो थाना पुलिस बगले झांकती नजर आई। मामला थाना कंकरखेड़ा का है। पुलिस ने एक व्यक्ति के मर जाने के बाद उसको बहू पर जानलेवा हमले का आरोपी बना दिया। रिपोर्ट में मरे हुए ससुर पर पुलिस ने हमले और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हद तो ये है कि जिस बहू ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था, उसने अपनी तहरीर में मरे हुए ससुर को नामजद ही नहीं किया है। यह सारा खेल थाना पुलिस ने अपने आप ही कर दिया।

यह भी पढ़ेंः बुर्कानशीं महिलाएं करती थीं गंदा काम, सीसीटीवी फुटेज जब आया सामने तो शर्म से झुका सिर

मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र के मोहल्ला हीरालाल की रहने वाली राखी गौतम की शादी कंकरखेडा निवासी निर्मेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ ठीक चलता रहा था, लेकिन उसके कुछ साल बाद ही पति और पत्नी में अनबन रहने लगी। राखी का आरोप है कि उसके ससुराल वाले और उसके पति आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते थे। जब वह अधिक परेशान हो गई तो अपने मायके मवाना चली गई। इसी बीच एक साल पहले राखी के ससुर ईश्वर का लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई। इस दौरान ससुर की तेरहवीं में राखी भी शामिल होने पहुंची, लेकिन आरोप है कि यहां पर उसके साथ उसके पति और परिजनों ने मारपीट की। राखी ने इस बारे में अपने पति निर्मेश गौतम, जेठ भूपेंद्र गौतम और अन्य के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा कंकरखेडा थाने में दर्ज करा दिया। पुलिस ने भी महिला के शरीर पर चोट और मेडिकल के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

यह भी पढ़ेंः एक सुनसान घर से आ रही थी चीखने की आवाज, जब लोग पहुंचे तो उड़ गए सभी के होश

ऐसे खुली पोल
राखी जब सोमवार को अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एएसपी सतपाल अंतिल से मिली तो पुलिस की लापरवाही की पोल खुली। एएसपी ने राखी से पूछा कि एफआईआर में दर्ज नाम ईश्वर कौन है तो उसने बताया कि उसके ससुर हैं और वे मर चुके हैं। एफआईआर में मरे हुए व्यक्ति का नाम पढ़कर खुद पुलिस अधिकारी चकरा गए। दरअसल, पुलिस ने राखी के मृतक ससुर ईश्वर को भी जानलेवा हमला और मारपीट की धाराओं में मुजरिम बना दिया था। एएसपी ने कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर से फोन पर जब इस बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने मामले में मुंशी की गलती बताकर पल्ला झाड़ लिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग