25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केबीसी से इतनी राशि जीतकर लौटी इस बेटी ने भाजपा नेताआें पर जताया गुस्सा, कह दी इतनी बड़ी बात

15 नवंबर को केबीसी के एपिसोड में हाॅट सीट पर बैठी थी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Nov 2018, 11:46 AM IST

meerut

केबीसी से इतनी राशि जीतकर लौटी इस बेटी ने भाजपा नेताआें पर जताया गुस्सा, कह दी इतनी बड़ी बात

मेरठ। 15 नवंबर को 'कौन बनेगा करोड़पति' के एपिसोड में मेरठ की प्रियांशी मेहरोत्रा ने किड्स स्पेशल वीक के अंतर्गत हिस्सा लेते हुए 6.40 लाख प्वाइंट (रुपये) जीतकर मेरठ का ही नहीं, बल्कि पूरे यूपी से वह एक मात्र प्रतियोगी रही। 6.40 लाख प्वाइंट जीतकर लौटी प्रियांशी मेहरोत्रा ट्रांसलेम एकेडमी की कक्षा आठ की छात्रा है। केबीसी में शामिल लौटी प्रियांशी अपनी जीत को लेकर खुश तो है, लेकिन गुस्सा भी है। प्रियांशी के पिता मनीष मेहरोत्रा का कहना है कि यूपी से प्रियांशी ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के किड्स स्पेशल वीक में प्रदेश से एक मात्र प्रतियागी के रूप में 15 नवंबर को हिस्सा लिया था आैर 6.40 लाख प्वाइंट जीते थे। पूरा देश प्रियांशी को जान गया, लेकिन 'बेटी बचाआे बेटी पढ़ाआे' के नारे कहने वाले भाजपा प्रतिनिधियों ने प्रियांशी को बधार्इ तक नहीं दी। उन्होंने कहा कि एक तरफ बेटियों के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करने वाले अपने नारे बुलंद कर रहे हैं, लेकिन वहीं बेटियों की उपेक्षा भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः योगी की पुलिस के परिवार रहते हैं एेसे सरकारी मकानों में कि कभी भी हो जाए कोर्इ हादसा, अफसरों को पता भी नहीं, देखें वीडियो

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी-एनसीआर में रात के तापमान में गिरावट से एेसा हो गया है मौसम, विभाग ने दी ये चेतावनी, देखें वीडियाे

किसी जनप्रतिनिधि ने बधार्इ नहीं दी

15 नवंबर को 'कौन बनेगा करोड़पति' के एपिसोड में हाॅट सीट पर अपनी बुद्धिमता से जवाब देने वाली प्रियांशी मेहरोत्रा आैर उसके पिता मनीष मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश में बेटी बचाआे बेटी पढ़ाआे को लेकर भाजपा सरकार के मंत्री आैर नेेता बड़ी बातें करते हैं, लेकिन बेटियों की उपेक्षा भी की जा रही है, जबकि प्रदेश की मेधावी बेटियों की आेर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग