26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने लड़की के बाल पकड़कर खींचे और चेहरे पर जड़े थप्पड़, उसके दोस्त को भी गिरा-गिराकर पीटा, देखें वायरल वीडियो

हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसमें यूपी डायल 100 की गाड़ी में एक मेडिकल स्टूडेंट को पीटा गया वहीं अब छात्रा के दोस्‍त को पीटने का विडियो वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 27 Sep 2018, 5:48 PM IST

police torcher

मेरठ वायरल वीडियो

मेरठ। यूपी में एक बार फिर खाकी सवालों के घेरे में आ गई है। मामला मेरठ का है जहां कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें यूपी डायल 100 की गाड़ी में एक मेडिकल स्टूडेंट लड़की के साथ पुलिस वाले उसके बाल खींचकर उसके चेहरे पर थप्पड़ जड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। मेडिकल कॉलेज के बीए नर्सिंग की छात्रा द्वारा मुस्लिम छात्र के साथ दोस्ती करने पर पुलिस द्वारा किए गए इस बर्ताव का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं इस मामले से जुड़ा एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोगों की भीड़ और पुलिस वाले अपशब्दों का प्रयोग करते हुए छात्र को पीटते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : अयोध्या मस्जिद में नमाज के फैसले के कुछ घंटे पहले बीजेपी विधायक के घर ग्रेनेड से हमला और फायरिंग, बाल-बाल बचे, लेकिन हमले के लिए जिम्मेदर कौन?

मेरठ मामले में दूसरा वीडियो
मेरठ मामले में वायरल हो 45 सेकंड के इस दूसरे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवक को पीट रहे हैं। जिसके बाद मौके पर वहां पलिस भी पहुंचती है। लेकिन भीड़ का मार का शिकार हो रहे छात्र की मदद करने के बजाय पुलिसवालों ने भी युवक के माथ मारपीट की। इतना ही नहीं पुलिसवाले छात्र से पूछ रहे हैं कि वह पढ़ने आया था या क्या करने, उसे बहन मानता है या कुछ और ? वहीं भीड़ के लोग कह रहे हैं कि यह लव जिहाद करने आया है। किराए का घर लेकर इस तरह का काम करते हो। ये सवाल करते हुए युवक की पीटाई कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने 18 नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबरः छात्रा के साथ पुलिसवालों ने गाड़ी में की गंदी हरकत, अब उसने खोला राज तो...

डीजीपी ने कार्रवाई की कही बात
वहीं मामले में यूपी डीजीपी ने भी ट्वीट कर कहा कि मेरठ की घटना कुछ पुलिसकर्मियों की गलती है। गारजिम्मेदार और असंवेदनशील पुलिसकर्मियों का इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह का व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : यूपी 100 में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने की गंदी हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद चार सस्‍पेंड- देखें वीडियो

यह भी देखें-ग्रेनेड फेंकने की घटने के बाद संगीत सोम से मिलने पहुंचे लोग

क्या है पूरा मामला
दरअसल, मामला मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार का है। जहां मेडिकल के दो छात्रों पर आरोप लगा था कि वह आपत्तिजनक हालत में पाए गए हैं। वहीं मामला दो अलग-अलग संप्रदायों से जुड़ा होने की वजह से विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी हंगामा किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इसे लव जिहाद कहते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी। इसी बीच इन दोनों छात्रों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें पुलिस पकड़कर उन्हें अपने साथ लेकर थाने जा रही है और इस वीडियो में पुलिसकर्मी छात्रा से आपत्तिजनक बात कर रहे हैं। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मी छात्रा की पिटाई भी करती नजर आ रही है। वहीं इस मामले के मीडिया में आने के बाद पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और मामले में जांच बैठाने के बाद अब तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग