
जहां एक तरफ पूरा देश अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मना रहा था, वहीं मेरठ की तेजतर्रार एसएसपी मंजिल सैनी ने जिले में गंगानगर के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटीं।

वहां वह उन बुजुर्गों से मिलीं, जिनको उनके बच्चों ने दर-दर की ठाेकरें खाने को मजबूर कर दिया।

वहां उन्होंने बुजुर्गों को उपहार भी दिए।

वृद्धजन आश्रम में त्योहार के मौके पर जब इन बेसहारा बुजुर्गों को एसएसपी ने गिफ्ट दिए तो इन बुजुर्गों को कुछ समय के लिए खुशी मिल गर्इ।

बुजुर्गों ने एसएसपी को अपना आशीर्वाद भी दिया।