4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ से लखनऊ जाने वाले राज्यरानी एक्सप्रेस तीन महीने के लिए रदद

मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को रेलवे ने कोहरे के कारण तीन महीने तक के लिए रदद कर दिया है। राज्यरानी एक्सप्रेस 22454 का संचालन अब 1 मार्च 2023 से शुरू होगा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 02, 2022

मेरठ से लखनऊ जाने वाले राज्यरानी एक्सप्रेस तीन महीने के लिए रदद

कोहरे के कारण राज्यरानी एक्सप्रेस तीन महीने के लिए रदद

मेरठ से लखनऊ जाने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मेरठ से लखनऊ के लिए चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को 28 फरवरी 2023 तक के लिए रदद कर दिया गया है। अब राज्यरानी ट्रेन का संचालन मेरठ से 1 मार्च 2023 से हो सकेगा।

आज से राज्यरानी का संचालन किया रदद

मेरठ सिटी स्टेशन से लखनऊ को जानी वाली राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन आज 2 दिसंबर से रदद किया गया है। आज सुबह स्टेशन पर यात्री पहुंचे तो पता चला कि राज्यरानी रदद कर दी गई है। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


यह भी पढ़ें : आज वाहन में तेल डलवाने से पहले जानें क्या है यूपी के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

खराब मौसम का दिया हवाला

मेरठ लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस 22454 रदद करने के पीछे खराब मौसम का हवाला दिया है। मेरठ सिटी स्टेशन अधीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि मेरठ—लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस 22454 को खराब मौसम और कोहरे के कारण रदद किया गया है। ठंड में कोहरे के चलते ट्रेन काफी लेट हो जाती है। जिससे यात्रियों को तो परेशानी होती ही है इसी के साथ रेलवे को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि इसका संचालन आज शुक्रवार 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। राज्यरानी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए प्रतिदिन करीब साढ़े तीन हजार यात्री सफर करते हैँ। इसके अलावा दैनिक यात्री भी राज्यरानी से यात्रा करते हैं। मेरठ से राज्यरानी एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 6:40 बजे रवाना होती है। लखनऊ से यह ट्रेन रात साढ़े नौ बजे चलती है।


यह भी पढ़ें : कड़ाके की ठंड के लिए रहिए तैयार, यूपी के इन जिलों में गिरेगा तापमान

नौचंदी एक्सप्रेस और बसों में बढ़ेगी यात्री भीड़
राज्यरानी एक्सप्रेस के रदद होने से नौचंदी एक्सप्रेस और बसों में भीड़ बढ़ेगी। लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए अब नौचंदी एक्सप्रेस और रोडवेज बस ही एकमात्र विकल्प बचा है। दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम रिम्पी गर्ग ने बताया कि देर रात तक राज्यरानी ट्रेन को चलाने का कोई आदेश नहीं आया है। इसलिए इसको रद्द किया जा रहा है।

नौचंदी एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिलने पर लोग राज्यरानी से लखनऊ जाते थे। दोपहर तक यह लखनऊ पहुंच जाती थी। ऐसे में नौचंदी एक्सप्रेस पर यात्रियों की निर्भरता कम हुई थी। लेकिन अब इसके रद्द होने से नौचंदी एक्सप्रेस पर यात्रियों का बोझ बढ़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग