एसएसपी कार्यालय पहुंचा रोहित जो हस्तिनापुर की सी ब्लाक कालोनी में रहता है। उसने बताया कि बीती दो जुलाई को उसके पास लंदन निवासी जूलिया मोरगन के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया। जूलिया मोरगन ने उससे बातचीत शुरू की। जूलिया ने रोहित को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। लंदन निवासी जूलिया ने एक दिन उसे फेसबुक पर मैसेज किया कि प्रमोशन होना है और इसके लिए उसे 25 हजार रुपये चाहिए। रोहित ने जूलिया के बताए बैंक एंकाउट नंबर पर रुपये डाल दिए। यह एंकाउट नंबर मुंबई के पीएनबी बैंक का था। जूलिया ने रोहित से कहा कि उसका प्रमोशन हो गया और वह उसके लिए गिफ्ट भेज रही है। इसके बाद जूलिया ने उसे बताया कि गिफ्ट में उसके लिए टेबलेट, आईफोन, सोने की अंगूठी के अलावा 35 हजार पाउंड नकद है।