2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘जल बचाओ’ का संदेश
Play video

VIDEO: नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘जल बचाओ’ का संदेश

Highlights कमिश्नरी चौराहे पर लोगों को दिया संदेश नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने मंचन किया  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Nov 2019, 7:35 PM IST

मेरठ। मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर पानी के लिए जब कुछ युवक बेहोश हो गए तो सड़क चलते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लेकिन बेहोश होने वाले ये लोग कलाकार थे जो पानी बचाव के लिए लोगों को संदेश दे रहे थे। जल शक्ति अभियान के तहत कमिश्नरी चौराहे पर राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक व ब्लाक समन्वयक प्रिंस अग्रवाल एवं शिवम शर्मा के नेतृत्व में नेहरू युवा केंद्र मेरठ के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। सदस्यों ने नाटक के माध्यम से अपील की कि ‘अब भी संभल जाओ, थोड़ा सा तुम जल बचाओ, एक बार सोचो जरा, क्या जल बिन तुम जी पाओगे, तरस जाओगे बूंद-बूंद को अगर जल को व्यर्थ बहाओगे।Ó साथ ही लोगों को जल संकट के प्रति जागरूक किया। नैमिष पांडेय ने बताया कि 540 लोग हर साल पानी की किल्लत से मरते हैं। प्रिंस अग्रवाल ने पार्क में सभी को जल संचयन एवं सरंक्षण की शपथ भी दिलायी। नाटक व शपथ ग्रहण में शुभम, सृष्टि, शिवांकी मलिक, सचिन शर्मा, अभिषेक, पार्थ चौधरी, अभिषेक सिंह, विनीत कुमार, सुनिधि सिंह, मेघा बंसल, निपुण रस्तोगी, राहुल कुमार, अभिषेक व नितिन कुमार आदि शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश