2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनसीआर-वेस्ट यूपी में इस दिन आ सकता है मानसून, मौसम विभाग ने जतार्इ संभावना

सोमवार से धूल भरी आंधी आैर हल्की बारिश की भी संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Jun 2018, 10:09 AM IST

meerut

एनसीआर-वेस्ट यूपी में मानसून इस दिन आने की दस्तक, मौसम विभाग ने जतार्इ संभावना

मेरठ। पहले मानसून में देरी के बाद अचानक मौसम में आए बदलाव ने मानसून के सही समय पर आने की दस्तक दे दी है। मानसून के लिए पहले मौसम विभाग ने संभावना जतार्इ थी कि 25 जून के बाद उत्तरी भारत में मानसून सक्रिय होगा, लेकिन सोमवार की सुबह अचानक बदले मौसम से संभावना जतार्इ जा रही है कि मानसून 20 जून को सही समय पर आएगा आैर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने सोमवार से उत्तर भारत व पंजाब के कुछ हिस्सों में तूफान आने की संभावना जतार्इ है। साथ ही दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर में धूल भरी आंधी आने की बात कही है। मौसम विज्ञानी एन. सुभाष का कहना है कि सोमवार से इस सप्ताह वेस्ट यूपी में बादल व आंशिक बारिश होने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव से मानसून समय पर आने के आसार हैं।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार के इस मंत्री के सामने भाजपाइयों ने खोल दी सरकारी विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल, जमकर किया हंगामा

देश के इन हिस्सों सही समय पर पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार जून के तीसरे सप्ताह के अंतिम दिनों में देश के पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो जाएगी, जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में अच्छी बारिश होगी। मानसून उत्तरी छोर में मुंबई, ठाणे, अहमदनगर, बुल्धाना, अमरावती, गोंदिया, कटक, मिदनापुर आदि से होकर लगातार आगे बढ़ रहा है, इससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में समय पर पहुंच जाने की संभावना बन गर्इ है।

यह भी पढ़ेंः र्इद आैर फीफा वर्ल्ड कप पर बीएसएनएल ने दिए अपने ग्राहकों को ये खास आफर

वेस्ट यूपी में अगले पखवाड़े मौसम

एनसीआर आैर वेस्ट यूपी के कर्इ जनपदों में सोमवार से धूल भरी आंधी चलने के कारण मौसम में आए बदलाव से अगले पखवाड़े 20 जून से बादल आैर हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश