1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज बारिश से मिली राहत, मौसम वैज्ञानिकों ने फिर किया अलर्ट

खास बातें मूसलाधार बारिश से शहर में जनजीवन प्रभावित रविवार सुबह से हो रही है बार-बार तेज बारिश वेस्ट यूपी-एनसीआर में तेज बारिश की चेतावनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Aug 2019, 3:34 PM IST

meerut

मेरठ। जनपद में रविवार की सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। शनिवार की देर रात से खराब हुआ मौसम ने रविवार की सुबह से बरसना शुरू कर दिया। मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सघन आबादी वाले कई मोहल्ले के घरों में पानी घुस गया। सड़कों पर भी जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। रविवार की सुबह दो घंटे तक लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर दो फीट तक पानी भर गया। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्ट यूपी-एनसीआर में अगले दो-तीन दिन तेज बारिश की संभावना बनी हुई।

यह भी पढ़ेंः परमधाम न्यास के महाराज पर दो महिलाओं ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

अगले तीन दिन बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में 25 अगस्त से शुरू हुई बारिश लगातार जारी रहेगी। आकाश में बादल छाये रहेंगे और बीच-बीच में बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने 26, 27 व 28 अगस्त को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इस बारिश से किसानों को काफी फायदा होगा। बारिश से खेत में पानी जमा हो गया है। चिंतित धान किसानों में धान रोपने की तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः Mob Lynching:नाइट ड्यूटी करके लौट रहे शुगर मिल के कर्मचारी को भीड़ ने चोर समझ पीट-पीटकर मार डाला

बारिश से मिली गर्मी से राहत

सप्ताहभर से गर्मी और उमस के कारण लोग परेशानी झेल रहे थे। दिन-रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। रविवार को बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि शहरी क्षेत्र में बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ी। जिला अस्पताल और अन्य स्थानों पर तालाब जैसी स्थिति बनी हुई है।अस्पताल परिसर में जलभराव से मरीज व मरीज के परिजनों को अस्पताल आने जाने में कठिनाई हुई। नगर निगम प्रशासन जल भराव से निजात दिलाने में फेल साबित हुआ।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश