31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदान वाले दिन एेसा रहेगा मौसम, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

उत्तर की पहाड़ियों पर पश्चिम विक्षोभ बनने से बदलेगा मौसम दिन आैर रात के तापमान में आ रहा ज्यादा अंतर, अभी आैर आएगा बदलाव मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटे में एेतिहात बरतने की दी चेतावनी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 Apr 2019, 11:13 AM IST

meerut

मौसम वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट- अगले दो दिन चलेंगी एेसी हवाएं आैर होगी बारिश

मेरठ। देश में जब लोक सभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गर्इ हैं। एेसे में अगले 48 घंटे में मौसम में बदलाव भी देखा जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने 10 व 11 अप्रैल को मेरठ व आसपास भरी हवाएं आैर बारिश की संभावना जतार्इ है। साथ ही वेस्ट यूपी, एनसीआर आैर दिल्ली में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ेंः कागज चेकिंग के लिए मांगे और फिर वाहन को लगा दिया चुनाव डयूटी में, देखें वीडियो

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर के पहाड़ों पर बर्फबारी, बारिश आैर वेस्ट यूपी में चल रही पुरवार्इ हवा से मौसम का मिजाज बदल रहा है। बदलते मौसम के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव आ रहा है। राजस्थान की आेर से आ रही हवाआें के कारण आसमान में धूल के कण उड़ रहे हैं। इससे आंखों में जलन हो रही है। मेरठ के सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि राजस्थान से आ रही हवाआें के कारण अभी तापमान आैर बढ़ेगा। एक नया विक्षोभ बन रहा है, इसका असर 10 व 11 अप्रैल को देखा जा सकता है। इसके कारण वेस्ट यूपी, एनसीआर आैर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यहां तेज आंधी आ सकती है आैर कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: लोकतंत्र के महापर्व में नहीं कर पाते अपने मताधिकार का प्रयोग

इसी बीच मंगलवार को भी मेरठ व आसपास क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। हालांकि तापमान अधिकतम नहीं बढ़ा। मौसम कार्यालय में अधिकतम तापमान 34.5 आैर न्यनूतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जतार्इ है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश