1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गन्ना मंत्री ने कहा- यूपी में इस बार 73 नहीं, इतनी सीट जीतेगी भाजपा, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से एक दिन पहले पहुंचे प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Mar 2019, 9:43 PM IST

meerut

गन्ना मंत्री ने कहा- इस बार 73 नहीं, इतनी सीट जीतेगी भाजपा

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से एक दिन पहले मेरठ पहुंचे प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भाजपा सरकार की उपब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने पूर्व की प्रदेश में बनी सरकारों पर भी निशाना साधा। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए सर्वाधिक काम किए। किसानों को उनकी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज चीनी मिलों की क्षमता को भाजपा सरकार में बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: वेस्ट यूपी में जीत के लिए अमित शाह ने भाजपा नेताआें के साथ एेसे की समीक्षा

इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरठ की दो शुगर मिल मोहिउद्दीन पुर शुगर मिल और रमाला शुगर मिलों की क्षमता को दो गुना किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के भीतर कोई कलह नहीं है। भाजपा परिवारवाद की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा प्रदेश में 73 नहीं पूरी 80 सीटों पर चुनाव जीतेगी। प्रदेश मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आज पूरी दुनिया में मोदी ने भारत का मान बढ़ाया है। इंफ्रास्टक्चर को लेकर भाजपा सरकार में बहुत काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के बाद मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आजादी के सबसे अधिक काम करने वाली सरकार मोदी सरकार है। उन्होंने कहा कि आज किसान मोदी सरकार में सबसे अधिक खुश है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मोदी और योगी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम यूपी की तीन मिले करीब 9 साल से बंद थी।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: पीएम मोदी के मंच की भव्यता देख दंग रह जाएंगे

भाजपा सरकार ने इन मिलों को चलाया। योगी सरकार ने मात्र 23 महीने में पांच शुगर मिलों को चलाया। उन्होंने कहा कि हमारे एजेंडे में किसान है। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान 99 प्रतिशत हो चुका है। उन्होंने कहा कि तमाम गन्ना किसान मोदी के साथ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन मोदी को रोकने के लिए बना है। जबकि जनता का गठबंधन मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं परिवार भाव है। हम सब मोदी जी के साथ मिलकर चुनाव जीतेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश