8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नबालिग भतीजे ने अपने ताऊ के साथ किया ऐसा कि गांव में मच गया हड़कंप

घटना से इलाके में फैली सनसनी, देखकर लोगों के भी उड़ गए होश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 26 Nov 2018, 4:56 PM IST

Symbolic file photo

नबालिग भतीजे ने अपने ताऊ के साथ किया ऐसा कि गांव में मच गया हड़कंप

मेरठ। शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। नबालिग भतीजे ने देर रात अपने सगे चाचा पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में रात को हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। इस बीच गांव में शव काफी देर तक लावारिस ही पड़ा रहा। किसी की हिम्मत पुलिस को फोन करने की भी नहीं हुईं। काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ेंः जैन मुनि नयन सागर के चंगुल में फंसी युवती के परिजनों ने खोला मोर्चा, धर्म गुरु के खिलाफ करेंगे यह काम

मेरठ में देर रात एक भतीजे ने चाचा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। परिवार में चल रहे भाई-भाई के विवाद में नाबालिग भतीजे ने गुस्से में आकर चाचा पर फायर झोंक दिये। 15 वर्षीय नाबालिग भतीजे के इस हमले में चाचा के सीने में गोली लग गई, जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि आरोपी नबालिग भतीजा चाचा को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस की माया, लापता किशोरी को ढूंढने के लिए पुलिस वालों ने परिजनों से कर दी इस चीज की मांग

थाना खरखौदा अंतगर्त खड़खड़ी गांव में वीरपाल और विकल नामक दो भाई रहते हैं। दोनों भाइयों का आपस में विवाद चल रहा था। रविवार को भी दिन में विकल और वीरपाल में कहासुनी हुई थी। उस समय ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को समझाकर अलग कर दिया था और मामला शांत करा दिया था। लेकिन शाम को फिर से दोनों भाई आमने-सामने आ गए। देर रात विकल का 15 वर्षीय बेटा शेखर तमंचा लेकर अपने ताऊ के पास जा पहुंचा। ताऊ वीरपाल उस समय अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। बेटा शेखर ने ताऊ को अवाज लगाई इसके बाद उसके ऊपर फायर झोंक दिए। जिससे एक गोली ताऊ वीरपाल के कमर के पास लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारकर भतीजा शेखर मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर शेखर का पिता विकल भी मौके पर पहुंचा तो खून से लथपथ अपने भाई की लाश देखकर भाव विभोर हो गया। उसको भी अनुमान नहीं था कि उसका बेटा ऐसा कर देगा कि काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।