27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुत्तों को नशीले बिस्कुल खिलाकर बोला बदमाश, ‘मुंह खोला तो गोली मार देंगे’

बदमाशों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए बेखौफ तरीके से बिजलीघर पर तांड़व किया और कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती डाली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 28 Oct 2021, 12:51 PM IST

loot_meerut_.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बिजलीघर बदमाशों के निशाने पर हैं। पहले भी कई बार बिजलीघरों में बदमाश डकैती और लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी बिजलीघरों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। इस बार बदमाशों ने परतापुर इलाके में बिजलीघर को अपना निशाना बनाया और वहां पर पहले कुत्तों को नशीले बिस्कुट खिलाए।

यह भी पढ़ें : मनचले ने अश्लील फोटो भेजकर तुड़वाया युवती का रिश्ता, शिकायत करने पर दी पूरे हिंदुस्तान में बदनाम करने की धमकी

मुंह खोला तो मार देंगे गोली

कुत्तों को बेहोश करने के बाद आराम से डकैती डाल लाखों का माल कैंटर में भरकर फरार हो गए। कुत्तों को बिस्कुट खिलाने के बाद जब हल्की आहट हुई तो कर्मचारी जाग गए। बदमाशों ने उनको गन प्वांट पर ले लिया और कहा कि मुंह खोला तो गोली मार देंगे। बदमाश बार-बार कहते रहे कि कोई बाहर निकला तो गोली मार देंगे। एक कर्मचारी ने हिम्मत कर पुलिस को फोन कर दिया। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंच पाती बदमाश करीब लाखें की कीमत का बिजली का सामान पिकअप में लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिजलीघर से वायर और डॉग कंडक्टर हुई चोरी

डकैती की घटना परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव की है। रात दो बजे बिजलीघर पर 8-9 बदमाश हथियारों ने लैस होकर पिकअप गाड़ी से पहुंच गए। बिजलीघर से वायर और डॉग कंडक्टर गाड़ी में रखने शुरू कर दिए। तभी सब स्टेशन ऑफिसर बच्चू सिंह, लाइनमैन नरेंद्र और संजय की आंख खुल गई। बच्चू सिंह का कहना है कि शोर मचाने पर एक बदमाश ने कहा कि मुंह खोला तो गोली मार देंगे। जहां हो, चुप रहो। इसके बाद भी एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन कर दिया। दस मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने कर्मचारियों से जानकारी ली और लौट गई।

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

सुबह बिजलीघर के जेई रमाकांत ने बताया कि बदमाश करीब 1800 मीटर तार और दो कुंतल डॉक कंडक्टर गाड़ी में लादकर ले गए, जिसकी कीमत करीब 1.41 लाख रुपये बताई गई। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि रात में पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर कर्मचारियों के बयान लिए थे, जिसमें कोई भी सामान चोरी होना नहीं बताया गया था। सुबह चोरी की बात पुलिस को बताई, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली।

यह भी पढ़ें : भाभी पर आया देवर का दिल तो किया दुष्कर्म का प्रयास, पति से की शिकायत तो घर से निकाला

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग