5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदरसे में पढ़ रहे दो भाइयों के लापता होने से मचा हड़कंप, बाद में ये असलियत आयी सामने

खास बातें मेरठ के सदर क्षेत्र के मदरसे से गायब हुए दोनों बच्चे बच्चा चोर गैंग की अफवाह के बाद पुलिस ने जांच शुरू की सकुशल बच्चे मिलने के बाद पुलिस ने दी ये चेतावनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Aug 2019, 3:44 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ के सदर थाना क्षेत्र में स्थित मदरसे में शिक्षा लेने वाले दो भाई एक साथ लापता हो गए। मदरसे से दो छात्रों के लापता होने से हड़कंप मच गया। पहले तो मदरसे के शिक्षकों और संचालकों ने दोनों को तलाशने की कोशिश की, लेकिन जब दोनों नहीं मिले तो छात्रों के गायब होने की शिकायत थाना पुलिस से की। थाना पुलिस दोनों बच्चों की तलाश में जुट गई। बच्चों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी सहारा लिया गया। लोगों का आरोप था कि बच्चों को बच्चा चोर गैंग अपने साथ ले गया है। जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पूरा मामला सामने आ गया।

यह भी पढ़ेंः तीन बच्चे गायब करने के शक में भीड़ ने महिला को पीटा, फिर कई घंटे बाद आयी ऐसी खबर कि हर कोई रह गया सन्न

खुद ही गए थे बच्चे, रास्ता भटक गए

दोनों बच्चे सीसीटीवी कैमरे में अकेले जाते दिखाई दे रहे थे। इसी तरह थाना लिसाड़ी गेट से भी दो बच्चे गायब होने की सूचना ने पुलिस के हाथ पाव फुला दिए। पुलिस ने चारों बच्चों की बरामदगी कर ली। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि दोनों बच्चे बिजली बंबा बाईपास से सकुशल बरामद हो गए हैं। एसपी सिटी ने जानकारी दी कि मदरसे से जो दो बच्चे गायब हुए हैं वे दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ में बच्चों ने बताया है कि वे अपने आप चले गए थे। इसके बाद रास्ता भटक गए। जिस कारण घर नहीं पहुंच सके।

यह भी पढ़ेंः पुलिस चौकी के पास एक्सीडेंट होने के बाद युवक को पीटा, फिर कैंटर से कुचलकर मार डाला

पुलिस अफसरों ने दी ये चेतावनी

एसपी सिटी ने बताया कि बरामद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। बच्चों के साथ किसी तरह का कोई अपराधिक कृत्य सामने नहीं आया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस संबंध में एसएसपी अजय साहनी ने भी सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि बच्चा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई करें।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश