
एक महीने से लापता छात्रा मदरसा शिक्षक के साथ गुरुग्राम से इस हालत में बरामद
जिले के मवाना कस्बे से एक माह पूर्व लापता हुई छात्रा को पुलिस ने गुरुग्राम से दो बच्चों के बाप मदरसा शिक्षक के साथ बरामद कर लिया। जिस समय बताए गए पते पर पुलिस ने छापा मारा,छात्रा सो रही थी मदरसा शिक्षक चाय बना रहा था। दोनों एक ही संप्रदाय के हैं। पुलिस दोनों को मेरठ ले आई है और मदरसा शिक्षक से पूछताछ कर रही है। मदरसा शिक्षक दो बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी भी है। जो कि मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रहते हैं।
मवान निवासी इंटर की एक छात्रा गत 25 जनवरी को ट्यूशन पढ़ने गई थी। जिसके बाद से वो गायब हो गई थी। छात्रा की तलाश के दौरान परिजनों को पता चला कि घर के पास स्थित मदरसे का शिक्षक वसीम पुत्र नूरहसन, निवासी कांच का पुल लक्खीपुरा गली नंबर 27, थाना लिसाड़ी गेट भी गायब है। उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह बंद मिला। परिजनों ने आरोपी के घर जाकर पता किया तो उसके परिजन भी गायब मिले। जबकि एक दूसरे मकान में शिक्षक की पत्नी दो बच्चों के साथ रहती हुई मिली। उससे पूछताछ में कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पीड़ित पिता ने आरोपी मदरसा शिक्षक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि मदरसा शिक्षक के फोन को सर्विलांस पर लिया गया और उसकी तलाश में दिल्ली समेत कई स्थानों मिली। जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी। लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से फरार हो जाता था।
मंगलवार को छात्रा के परिजनों व रिश्तेदारों को सूचना मिली कि मदरसा शिक्षक गुरुग्राम में छात्रा के साथ रह रहा हैं। थाना पुलिस की टीम ने बताए गए पते पर दबिश दी तो वहां से मदरसा शिक्षक और छात्रा दोनों ही बरामद हो गए। दोनों किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस दोनों को पकड़कर मवाना ले आई। छात्रा को कोर्ट में पेश कर नारी निकेतन भेज दिया गया। आरोपी मदरसा शिक्षक को थाने में पूछताछ के लिए रोका है।
Published on:
23 Feb 2022, 11:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.