8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: मिशन टीकाकरण में मेरठ के इतने बच्चों को लेगेंगे टीके
Play video

VIDEO: मिशन टीकाकरण में मेरठ के इतने बच्चों को लेगेंगे टीके

स्वास्थ्य विभाग की दो सौ टीमें टीकाकरण अभियान में जुटी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Nov 2018, 5:26 PM IST

मेरठ। मेरठ स्वास्थ्य विभाग का अब तक का सबसे बड़ा अभियान, जो कि मिशन टीकाकरण के नाम से चल रहा है। 26 नवंबर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत विभाग ने बड़े पैमाने पर तैयारी कर अपनी टीम को उतारा है। स्वास्थ्य विभाग की करीब दो सौ टीमें इस अभियान को पूरा करने में जुटी हुई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. विश्वास चौधरी के साथ ही सीएमओ मेरठ डा. राजकुमार भी पूरे अभियान की मानिटरिंग कर रहे हैं। अभियान में सभी स्कूलों और कालेजों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। जिससे कि कोई भी बच्चा अभियान से छूटने न पाए। मेरठ में यह अभियान वर्धमान एकेडमी, जैन नगर और सेंट थाॅमस इंटर कालेज और एनएएस कालेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के विधायक भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। डा0 राजकुमार सीएमओ मेरठ ने बताया कि मेरठ में 4567 स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य स्थलों पर 8332 से अधिक सत्र मे जिले के 13 लाख से अधिक बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया गया है। इसके लिए एमआर वैक्सीन बच्चों को लगाई जाएगी जो कि पूर्ण रूप से सुरक्षित है। सीएमआे ने बताया कि शहर के धर्मगुरू का भी सहयोग लिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश