31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: कैंट में अब हो सकेगी माेबाइल पर बात, लोगों ने ली राहत की सांस
Play video

VIDEO: कैंट में अब हो सकेगी माेबाइल पर बात, लोगों ने ली राहत की सांस

सेना की अनुमति के बाद लगने चालू हुए मोबाइल टावर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 8 Jul 2019, 6:43 PM IST

मेरठ। मेरठ कैंट में आखिरकर मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू हो गया। देरी से ही सही, लेकिन अब कैंट के निवासियों को नेटवर्क की समस्या से राहत मिलेगी। बता दें कि यह मामला पूर्व रक्षा मंत्री और दिवंगत भाजपा नेता मनोहर पार्रिकर के समक्ष जोरदार ढंग से उठाया गया था। उसके बाद ही मनोहर पार्रिकर ने कैंट क्षेत्र में मोबाइल टावरों के लगाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। सेना ने साफ कह दिया था कि सही प्रोसेस के तहत ही टावर लगेंगे, चाहे इसमें कुछ देर ही क्यों न हो जाए। इसी कारण मोबाइल टावर लगने में इतनी देरी हुई। बता दें कि मेरठ कैंट इलाके में मोबाइल टावर लगाने का मामला टेक्निकल तौर पर उलझा हुआ था। कैंट में मोबाइल टॉवर का मामला लंबे समय से चल रहा है। जून-2017 में इसे बोर्ड बैठक में रखा गया था। रक्षा मंत्रालय की तरफ से लीज पर डिफेंस की जमीन लेकर टॉवर लगाने को हरी झंडी मिली थी। 30 जून 2018 में टेंडर निकाला गया। जिसमें इंडस और अमेरिकन टॉवर कंपनी ने कैंट बोर्ड से संपर्क किया। कैंट बोर्ड और स्टेशन कमांडर ने 25 साइटों को फाइनल किया था। 14 मार्च 2019 को हुई बोर्ड बैठक में इंडस टॉवर पर सहमति बनाकर प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद यह प्रस्ताव लखनऊ मध्य कमान प्रधान निदेशक को भेजा था। कैंट निवासी शिवम ने बताया कि टावर लगने से कैंट में मोबाइल नेटवर्क जाम की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। इससे कैंट में रहने वाले सभी लोग काफी परेशान थे। कैंटवासी जब अपने घर पहुंच जाते थे तो मोबाइल जाम होेने के कारण उनके सभी काम रूक जाते थे। आशीष ने बताया कि नेटवर्क न होने से काफी दिक्कत का सामना करना होता था। इससे आम जनता को लाभ होगा। नेटवर्क की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश