
यूपी में यह तोहफा देंगे पीएम, लोकसभा चुनाव 2019 में बड़ा फायदा होने की उम्मीद
बागपत. विकास से अछूते रहे वेस्ट यूपी को जल्द ही सौगात मिलने जा रही है। दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे-709 बी का जीणोउद्धार किया जाएगा। यह हाईवे चार लाइन का होगा और इसे ईस्टर्न पेरिफेरल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। दिल्ली-यमुनोत्री का निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया हाईवे करेंगी। इसके निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। पर्यावरण को देखते हुए हाईवे के दोनों तरफ हरियाली भी डिवलेप की जाएगी।
वेस्ट यूपी में गन्ना का भुगतान और सड़क लोगों की समस्या रही है। लोगों की माने तो बीजेपी सरकार ने किसानों को गन्ना का भुगतान और अच्छी सड़क मुहैया कराने का वादा किया था। लोगों की माने तो अभी अच्छी सड़क न होने की वजह से वेस्ट यूपी काफी पिछड़ा रहा है। चुनाव से पहले केंद्र सरकार वेस्ट यूपी को तोहफा देने जा रही है।
दिल्ली से लोनी, बागपत, शामली से साहरनपुर को जोड़ने वाले दिल्ली-यमुनोत्री को चौड़ीकरण करने की कवायद शुरू कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने बताया कि हाईवे का जल्द दशा को सुधार जाएगा। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में ही सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी भूमि करेंगे। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को नितिन गडकरी इसका भूमि पूजन कर सकते है।
माना जा रहा है कि बीजेपी सरकार 2019 से पहले इसके निर्माण की कवायद शुरू कर सकती है। वेस्ट यूपी में हाईवे का निर्माण करना बीजेपी को राहत दे सकती है। इस हाईवे का निर्माण के बाद में यह वेस्ट यूपी के लोगोंं के लाइफ लाइन साबित होगी। दरअसल में अच्छी सड़क न होने की वजह से वेस्ट यूपी विकास से दूर रहा है।
Updated on:
10 Aug 2018, 4:36 PM IST
Published on:
10 Aug 2018, 4:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.