
मां गर्इ थी रिश्तेदारी में, पिता ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
मेरठ। अभी तक तो बहन-बेटियां घर के बाहर ही अपने को असुरक्षित महसूस करती थी, लेकिन अब घर पर भी बेटियों की आबरू महफूज नहीं रही। इस कलयुग में ऐसे बाप भी हैं जो हवस की आग में अंधे होकर बाप-बेटी के रिश्तों को भी कलंकित कर देते हैं। मेरठ में एक ऐसा ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर एक कलयुगी बाप से अपनी नाबालिग बेटी को घर में दो दिन तक बंधक बनाकर कैद रखा और उसके साथ घिनौना काम किया।
मां के पूछने पर बेटी ने बतार्इ सच्चार्इ
मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां के एक मोहल्ले में नशेड़ी बाप ने अपनी नाबालिग बेटी को दो दिन तक बंधक बनाकर खुद के घर में रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पत्नी को जब पति की हरकतों के ऊपर शक हुआ तो उसने नाबालिग बेटी से पूछताछ शुरू की, जिस पर बेटी ने मां को आपबीती बताई। बेटी ने जब पिता की हरकतों को मां के सामने बयां किया तो मां के पैरों तले जमीन सिखक गई। मां ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मां ने थाने में शिकायत दर्ज करार्इ
रोहटा रोड निवासी एक महिला ने थाना कंकरखेड़ा में तहरीर देते हुए कहा कि वह अपनी रिश्तेदारी में मिलने के लिए दो दिन के लिए बाहर गई थी। घर में उसकी 13 साल की लड़की अकेली थी। चूंकि घर में लड़की के साथ पिता भी था। इसलिए उसे किसी बात की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं थी। शुक्रवार की शाम को जब वह घर पहुंची तो घर का माहौल कुछ बदला सा था और बेटी भी गुमसुम सी थी। पूछने पर उसकी बेटी ने बताया कि उसकी तबियत खराब है और पेट में दर्द हो रहा है। महिला अपनी बेटी को तुरंत चिकित्सक के पास लेकर गई। वहां से आने से बाद उसकी बेटी कमरे में जाकर रोने लगी। महिला को जब कुछ शक हुआ तो महिला ने बेटी को डांटकर पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया है। विरोध करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया
बेटी की बात सुनते ही महिला के पैरों तले जमीन सिखक गई। अपने पति की शर्मनाक हरकतों के कारण उसने उसे सबक सिखाने की सोची और बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंच गई। थाना कंकरखेडा इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां के जाने के बाद पिता ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था वह उसे कहीं जाने भी नहीं देता था।
Published on:
21 Jul 2018 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
