Khatauli assembly by-election खतौली विधानसभा उपचुनाव में अगर रालोद अपना प्रत्याशी उतारता है तो मुकाबला काफी रोचक होगा। आज बागपत पहुंचे राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने खतौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि खतौली विधानसभा उपचुनाव में आरएलडी प्रत्याशी भी मैदान में होगा। सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि मैनपुरी और रामपुर में सपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा जाएगा। जबकि खतौली विधानसभा उपचुनाव में रालोद के सिंबल पर चुनाव होगा।