5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ के हॉकी खिलाड़ियों को मिली एस्ट्रोटर्फ मैदान की सौगात, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया उद्धाटन

मेरठ के हॉकी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिली है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आज एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान विधिवत रूप से खिलाड़ियों के लिए खुल गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 24, 2022

मेरठ के हॉकी खिलाड़ियों को मिली एस्ट्रोटर्फ मैदान की सौगात, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया उद्धाटन

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का उद्धाटन करने के बाद खिलाड़ियों से मिलते सांसद राजेंद्र अग्रवाल।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया के तहत कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान खिलाड़ियों के लिए आज खोल दिया गया है। एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का उद्धाटन सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया।

निर्माण कंपनी ने खेल विभाग को किया हैंडओवर
एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान 4 साल 5 महीने में बनकर तैयार हुआ है। इसकी निर्माण कंपनी की लापरवाही और दो साल कोरोना के कारण खिलाड़ियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। निर्माण कंपनी ने खेल विभाग को इसे हैंडओवर कर दिया है। हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण कार्य 25 जून 2018 को शुरू हुआ।


यह भी पढ़ें : समोसा खाने वाले को मिलेगा 71 हजार रुपये का ईनाम, खासियत जान हो जाएंगे हैरान


5 करोड़ 39 लाख में बनकर हुआ तैयार
पांच करोड़ 39 लाख 71 हजार रुपये की लागत से यह मैदान तैयार हुआ है। निर्माण कंपनी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) मेरठ इकाई द्वारा मैदान को अंतिम रूप दिया गया। इससे पहले यूपीपीसीएल गाजियाबाद इकाई मैदान का निर्माण कर रही थी।

यह भी पढ़ें : Weather Update Today: कहां निकलेगी धूप और कहां छाएंगे बादल, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल


हॉकी खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास
हॉकी खिलाड़ी अब एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों को स्प्रिंकलर की टेस्टिंग के बाद खेलने का मौका मिला तो उन्होंने जमकर अभ्यास किया। फव्वारे से निकलती बूंदों ने खेल के एहसास को और अधिक रोमांचक बनाया। योगेंद्रपाल सिंह, आरएसओ ने बताया कि नारियल तोड़कर एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों ने अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय अनुभव लिया। अब जिले में हॉकी की तस्वीर बदलेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग