
बागपत। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या मामले में मंगलवार को सुनील राठी के खिलाफ हत्या के केस के बाद अब एक और मामला दर्ज हो गया है। वहीं राठी को मजिस्ट्रेट ने 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर पुलिस को पुसिल को दे दिया है। दरअसल, सोमवार को सुनील राठी पर मुन्ना बजरंगी की हत्या करने का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद अब उसपर अवैध हथियार रखने का एक और मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का दावार है कि सुनील राठी ने मुन्ना की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया है। साथ ही हत्या में शामिल पिस्टल, 10 खोखे, दो मैग्जीन व 22 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अब पुलिस यह पूछताछ करेगी कि राठी के पास जेल में अवैध हथियार कैसे पहुंचा। बताया जा रहा है कि यदि राठी ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया तो पुलिस अदालत में आवेदन कर रिमांड पर लेने की भी कोशिश करेगी।
बता दें कि मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा ने सीओ खेखड़ा को तहरीर दे है। जिसमें उसने भाजपा विधायक रहे कृष्णराय की पत्नी, पूर्व सांसद धनंजय समेत 5 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद इस शिकायत को जेलर की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के साथ शामिल कर लिया गया है।
इसके साथ ही एडीजी जेल चंद्रपकाश मंगलवार बागपत पहुंचे। जहां उन्होंने जेल में बंद सुनील राठी से पूछताछ की। हालांकि एडीजी का कहना है कि अभी तक की जांच में फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है। इसमें यह भी सामने आया है कि जेल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिस पर एडीजी चंद्रप्रकाश का कहना है कि जेल में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इसके पीछे का कारण है टेंडर प्रक्रिया में देरी। इसकी डेट लाइन 30 जून थी।
Published on:
11 Jul 2018, 2:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.