1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुन्ना बजरंगी मर्डर : अब इस वजह से सुनील राठी को सता रहा मौत का डर

माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एक तरफ जेल में बंद वेस्ट यूपी के शातिर बदमाशों को भी अपनी जान का खतरा सता रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Jul 2018, 2:45 PM IST

sunil rathi

मुन्‍ना बजरंगी के हत्‍यारोपी सुनील राठी की मां ने इस बड़ी पार्टी के टिकट पर लड़ा था पिछला विधानसभा चुनाव

बागपत। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एक तरफ जेल में बंद वेस्ट यूपी के शातिर बदमाशों को भी अपनी जान का खतरा सता रहा है। यही कारण है कि जेल में बंद कई बदमाशों ने पेशी पर ही जाने से इंकार कर दिया है। वहीं अब कुख्यात सुनील राठी की भी नींद उड़ी हुई है। जिसके चलते उसने अदालत में पेशी पर जाने से साफ इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें : इस लोकसभा सीट की वजह से हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या, 2019 में लड़ना चाहता था सांसद का चुनाव!

वहीं खुफिया विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद अधिकारियों की भी नींद उड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खुफिया विभाग द्वारा सुनील राठी की जान को खतरा बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या का बदला लेने के लिए उसे गुर्गे राठी को निशाना बना सकते हैं। जिसके चलते अब राठी शांत है और उसकी नींद उड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें : मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद सुनील राठी के पास जाने से पहले जांच अधिकारी ने रखी ये शर्त

आशंका जताई जा रही है कि राठी को पेशी से लाते या ले जाते समय टारगेट बनाया जा सकता है। बता दें कि बागपत में मुन्ना बजरंगी का शव पोस्टमॉर्टम हाउस से ले जाते समय और अंतिम संस्कार के दौरान कई गुर्गों ने यह एलान किया था कि हम बदला लेकर रहेंगे। जिसके बाद से राठी शांत है और उसकी नींद उड़ी हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि खुद पर शिकंजा कसता देख वह रात में सो नहीं पा रहा है।

यह भी देखें : मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने कहा- भाजपा के इस केंद्रिय मंत्री समेत इन नेताआें ने करार्इ पति की हत्या

वेस्ट यूपी के ये कुख्यात बदमाश हैं सलाखों के पीछे

जानकारी के लिए बता दें कि वेस्ट यूपी के बदम सिंह बद्दो, सुंदर भाटी, अनिल दुजाना, रणनदीप भाटी, योगेश भदौड़ा, सौरभ बहावड़ी, संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा, मोनू जाट, उधम सिंह, शारिक, सलमान, सतीश गिरी आदि अलग-अलग जेलों में बंद हैं। इन सभी पर कई जिलों में केस चल रहे हैं। जिनके लिए इन्हें पेशी पर अदालत आना पड़ता है। बताया जा रहा है कि बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद इनमें से ज्यादातर बदमाशों ने पेशी पर जाने से इंकार कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश