2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के फायरब्रांड विधायक पर अब इस मुस्लिम चेयरमैन ने लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

कहा- क्षेत्रीय विधायक के दबाव में पंचायत र्इआे कर रहे काम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Jan 2019, 4:15 PM IST

meerut

भाजपा के फायरब्रांड विधायक पर अब इस मुस्लिम चेयरमैन ने लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

मेरठ। भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम पर अब फलावदा के मुस्लिम चेयरमैन ने आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। हालांकि चेयरमैन ने विधायक का नाम नहीं लिया, मगर क्षेत्रीय विधायक की बात कहकर सीधे से भाजपा विधायक पर ही निशाना साधा है। चेयरमैन ने कहा कि स्थानीय क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर ही पंचायत ईओ काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः भाजपा के इन दिग्गज नेताआें के खिलाफ मुकदमे होंगे वापस, शासन ने कर ली ये तैयारी

बताते चलें कि विगत सोमवार को फलावदा नगर पंचायत की प्रस्तावित बोर्ड बैठक थी। जिसमें अधिशासी अधिकारी को इसकी सूचना पहले ही दी गई थी, लेकिन ऐन मौके पर अधिशासी अधिकारी ने बोर्ड की बैठक में भाग लेने से मना कर दिया। जिससे नगर पंचायत के सभासद नाराज हो गए और कार्यालय पर ही धरने पर बैठ गए। सभासदों ने नारेबारजी शुरू कर दी। प्रस्तावित बोर्ड की बैठक से ईओ द्वारा किनारा कर लिए जाने से चेयरमैन भी खासे नाराज हुए। उन्होंने गुस्साए सभासदों का समर्थन किया। नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा कर धरना दे रहे सभासदों ने इस दौरान ईओ का पुतला भी फूंका। फलावदा नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद ने ईओ पर आरोप लगाए कि वे विकास कार्यों में बाधा बन रहे हैं। ईओ डॉ. शैलेंद्र कुमार बोर्ड बैठक में नहीं आ रहे हैं। जिससे विकास के कार्य रूके हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईओ डा. शैलेंद्र कुमार क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। उन पर तीन नगर पंचायतों का चार्ज है। वे फलावदा नगर पंचायत कार्यालय में बहुत कम आते हैं। अधिकांश समय क्षेत्रीय विधायक के साथ ही बिताते हैं।

यह भी पढ़ेंः Weekly Rashifal: यह सप्ताह इन राशियों के लिए होगा अनुकूल आैर इनके लिए परेशानी वाला, देखें वीडियाे

सभासद दयाचंद, सलीम, सभासद ताहिरा, निजामुद्दीन,अकरम आदि ने भी ईओ को घेरा और विधायक संगीत सोम के इशारे पर काम करने की बात कही। सभासदों का कहना था कि अधिशासी अधिकारी सत्ता के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। जिससे बोर्ड की बैठक और विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत सभासदों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद ने आरोप लगाया कि विधायक नहीं चाहते कि मुस्लिम बस्तियों का विकास हो। दूसरी ओर अधिशासी अधिकारी डा. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि दिल्ली से स्वच्छ सर्वेक्षण टीम आई हुई थी। वह दौराला नगर पंचायत में उनके साथ कार्य देख रहे थे। बोर्ड बैठक की उन्हें लिखित में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश