धर्म परिवर्तन करने के बाद शादी करने की बात माहिरा उर्फ जूही के परिजनों को जब से पता चली है, तब से वे उसकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। उन्होंने उसकी गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी है। इस धमकी से भयभीत जूही आैर उसके पति अन्नू ने एसएसपी से गुहार लगाकर सुरक्षा की मांग की है। एसएसपी ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है।