8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उलेमा बोले- गोकशी के नाम पर मुल्क में भाजपा कर रही ये घिनौना काम, देखें वीडियो

गोकशी के अधिकतर मामले इसी सरकार में आ रहे हैं सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Dec 2018, 8:27 PM IST

meerut

उलेमा बोले- गोकशी के नाम पर मुल्क में भाजपा कर रही ये घिनौना काम, देखें वीडियो

मेरठ। देश में गोकशी को लेकर बवाल मचा हुआ है। गोकशी के शक में बुलंदशहर का स्याना कस्बा सुलगा और एक पुलिस के एक इंस्पेक्टर की जान तक ले ली गई, लेकिन इसके बाद भी गोकशी को लेकर मुल्क में जो विस्फोटक माहौल बना हुआ है वह शांत नहीं हुआ है। गोकशी को लेकर कहीं भी चिंगारी सुलग जाती है।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम महिला ने मंदिर निर्माण के लिए किया एेसा बड़ा काम कि आपने अब तक नहीं सुना होगा, सब जगह हो रही है तारीफ

खासकर यूपी का पश्चिम उप्र क्षेत्र में गोकशी की वारदातें सबसे अधिक हुई हैं और गोकशी को लेकर सर्वाधिक बवाल भी इसी क्षेत्र में हो रहे हैं। गोकशी को लेकर मुस्लिम धर्मगुरू कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि गोकशी को लेकर सर्वाधिक मामले इसी सरकार में क्यों आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भी भाजपा की इसी साजिश का हिस्सा है कि हिन्दू और मुसलमानों के बीच नफरत की दीवारें कैसे खड़ी की जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः इस हिन्दू संगठन ने फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह को देश छोड़ देने की दी चेतावनी, कही ये बड़ी बात

मुसलमानों के नाम पर गोकशी के ये इल्जाम बार-बार लगाकर माहौल में तनाव पैदा किया जा रहा है। ताकि मुसलमान और हिन्दू आपस में बंटते चले जाएं। गोकशी के नाम पर इस समय मुसलमानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोकशी के मुद्दे को गर्माकर मुल्क में माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुद भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह चुके हैं कि बुलंदशहर के चिंगरावठी की घटना एक राजनीतिक षडयंत्र का हिस्सा थी। जिसमें कथित गोकशी के नाम पर उग्र भीड़ ने हिंसा की और अपने ही एक इंस्पेक्टर की जान ले ली। इतना ही नहीं एक और युवक इस हिंसक भीड़ का शिकार हुआ। उन्होंने कहा कि मीट कहां से आया कहां जा रहा था, इसकी जांच सरकार को करनी चाहिए। हिंसा करने वाले कौन थे। कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि भाजपा गोकशी के नाम पर सिर्फ मुसलमानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है।