मेरठ। कोर्इ मुस्लिम मंदिर निर्माण के लिए अपनी जमीन दान में दे दे, एेसी बातें कम ही सुनने को मिलती है, लेकिन मेरठ के कस्बा सिवाल खास की एक मुस्लिम महिला अकबरी ने एेसा करके मिसाल पेश कर दी है। उनके घर पर मंदिर के लिए चंदा मांगने आए कुछ लोगों को अकबरी ने अपने पति की अनुपस्थिति में मंदिर के लिए जमीन दान में देने की बात रखी तो चंदा मांगने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिर अकबरी ने यह बात अपने पति के आने पर बतार्इ तो पति ने भी इस पर सहमति जतार्इ। इसके बाद अकबरी की जमीन पर मंदिर निर्माण की बुनियाद रखने का काम शुरू हो गया।