26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस शहर में मुस्लिम महिलाएं बाेली श्रीराम, घर में जलाए दीप

मेरठ में हिन्दुओं के साथ मुस्लिम भी हुए राममंदिर भूमि पूजन की खुशियों मेंशामिल। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका शाहीन परवेज ने बांटी मिठाई।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Aug 06, 2020

ram mandir bhoomi pujan

राम मंदिर भूमि पूजन

मेरठ ( meerut news) महानगर मेरठ में मुस्लिम महिलाओं ने भी दीप जलाकर खुशियों का इजहार किया। मुस्लिम महिलाओं ने इस दौरान अपने घरों में श्री राम की आरती उतारी और दीप जलाए। इन महिलाओं ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग ! बेटी बाेली प्रेमी संग रहूंगी ताे पिता ने कर दी हत्या, श्मशान में जला दिया शव

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका शाहीन परवेज़ ने श्री राम मंदिर ( Ram Mandir ) के शिलान्यास के अवसर पर श्रीराम की आरती उतारी खुशियां मनाई और अपने घर में दीप प्रज्वलित कर मिठाई बांटी। शाहीन परवेज़ ने कहा कि शहम सभी की पहचान श्रीराम से है। श्री राम हिंदु मुस्लिम सभी के हैं उनसे हिंदुस्तान की पहचान है। भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। हिंदुस्तानी मुसलमानों की पहचान श्रीराम इमामे हिंद से है। हमारे देश का भाईचारा सांप्रदायिक सौहार्द हमेशा कायम है और रहेगा।

यह भी पढ़ें: चलती कार बनी आग का गोला, परिवार ने कूदकर बचाई जान

यह भी कहा कि, हमें कोई नहीं बांट सकता। हमारा देश एक गुलदस्ते के समान है। एक बागीचा है जिसमें तरह तरह के फूल खिल रहे हैं और वह फूल खुशबू फैला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: झगड़े के बाद दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए कर दी अपनी ही मां की हत्या

यह भी कहा कि, श्री राम जन्म स्थान पर मंदिर बनवाने की कसम मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के हर कार्यकर्ता ने खाई थी। नारा दिया था कि, कसम खुदा की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे। आज हमारी मन की इच्छा सारे देशवासियों की सारे भक्तों की इच्छा पूरी हो गई है। साफ शब्दों में कहा कि, हमारी आस्था श्रीराम में है। हम लोग हिंदुस्तानी मुसलमान हैं। अपनी भारतीय संस्कृति को मानते हैं।