मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान अनोखे नजारे देखने को मिलते हैं। इन नजारों में कुछ ऐसे भी होते हैं जो मिसाल बन जाते हैं। जगह-जगह कांवड़ियों की सेवा में लगे भंडारे और उन भंडारों में कांवड़ियों की निस्वार्थ भाव से सेवा करते लोग आपको मिल जाएंगे। इस लोगों का कहना है कि ये कांवड़ नहीं ला पाते तो भोले के इन भक्तों की सेवा कर थोड़ा बहुत पुण्य कमा लेते हैं। हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक जगह-जगह कांवड़ शिविर और भंडारे लगे हुए हैं। वहीं कुछ मुस्लिम युवक भी इन कांवड़ियों की सेवा कर मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं।