28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्याय के लिए मुस्लिम परिवार के धर्म परिवर्तन करने पर समाज के लोगों ने बुलाई पंचायत

हिन्दू संगठन पर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने और गांव को बदनाम करने की साजिश का लगाया आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 4 Oct 2018, 3:42 PM IST

dharm privartan

न्याय के लिए मुस्लिम परिवार के धर्म परिवर्तन करने पर समाज के लोगों ने बुलाई पंचायत

बागपत. बेटे की हत्या के बाद न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर धर्म परिवर्तन करने वाले मुस्लिम परिवार का मामला गरमाने लगा है। इस मामले में मुस्लिम समाज के लोगों ने पंचायत बुलाने का ऐलान किया है। इन लोगों ने हिन्दू संगठन पर पीड़ित परिवार को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने और गांव को बदनाम करने की साजिश का लगाया आरोप है। बताया जाता है कि जल्द ही इस मामले में 7 गांव की खाप पंचायत बुलाकर कड़ा फैसला लिया जाएगा।


यह भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन कर मुसलमान से हिन्दू बने परिवार के मुखिया के इस बयान से हिल जाएगी मोदी सरकार

बागपत के निवाड़ा गांव में एक मुस्लिम परिवार के 13 लोगों के धर्म परिवर्तन करने का मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर गांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने बुलाई पंचायत बुलाई है। इस पंचायत में गांव के लोगों पर हत्या के मामले को लेकर गांव को बदनाम करने की साजिश पर चर्चा की जाएगी। गांव के लोगों ने हिन्दू संगठन पर धर्म परिवर्तन के लिए पीड़ित परिवार को उकसाने और गांव को बदनाम करने की साजिश का लगाया आरोप लगाया है। जल्द ही 7 गांव की खाप पंचायत बुलाकर इस पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि कोतवाली बागपत क्षेत्र के निवाड़ा गांव में 27 जुलाई को युवक की हत्या में कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार ने प्रशासन और लोगों से सहयोग नहीं मिलने से आहत होकर धर्म परिवर्तन कर लिया था।

इस मामले में जब न्याय नहीं मिला तो उसने धर्म परिवर्तन करने का मन बनाया। अख्तर अली का मामना है कि मोदी राज में मुस्लिमों को न्याय नहीं मिल सकता है। इसलिए उसने हिन्दू धर्म अपना लिया है। उसके परिवार के 13 लोगों ने धर्म परिवर्तन किया है। धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने उम्मीद जताई कि अब उनको जरूर न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपने ही लोग हमारे दुश्मन हैं। अख्तर अली ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही है, ताकि जल्द से जल्द उसको न्याय मिल सके और उसके बेटे के हत्यारों को जल्द पकड़ा जा सके। पुरे मामले को लेकर एएसपी बागपत राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग