8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बकरा’ अपने साथी के साथ मिलकर दो मिनट में कर लेता था वाहन चोरी, पांच साल में इन्होंने बनाया ये रिकार्ड

पुलिस भी दोनों के कारनामे सुनकर रह गर्इ दंग  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 Nov 2018, 1:24 PM IST

meerut

'बकरा' अपने साथी के साथ मिलकर दो मिनट में कर लेता था वाहन चोरी, पांच साल में इन्होंने बनाया ये रिकार्ड

मेरठ। नाम बकरा लेकिन इसके कारनामे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। पिछले करीब पांच साल से ये जीशान नामक युवक के साथ मिलकर ऐसा काम कर रहा था, जिसे सुनकर और देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हो गए। इन पांच वर्षों में न तो बकरा और न ही उसके साथ काम करने वाला जीशान कभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।

यह भी पढ़ेंः बिजलीघर के गार्ड को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों का डाका, योगी की पुलिस ने इसमें भी कर दिया खेल

पांच साल में एक हजार वाहन चोरी

पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तब तक वाहन चोरी का ऐसा रिकार्ड बना चुके थे जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। इन वाहन चोरों ने पांच साल में एक हजार वाहन चोरी कर मेरठ के सोतीगंज कबाड़ी बाजार में बेच दिए। ये दो मिनट में दुपहिया वाहन चोरी कर लेते थे। ये लोग एनसीआर से वाहन चोरी करते थे और मेरठ के सोतीगंज में लाकर कबाड़ियों को बेच देते थे। सदर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के 14 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में वाहन चोरों के इस गिरोह का खुलासा किया।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश यादव के इस खास सिपाही के भतीजे को मेरठ में मारी गोली तो मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

कबाड़ी साथियों की भी तलाश

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर सदर सुभाष अत्री की टीम ने नंगलाताशी निवासी वसीम उर्फ बकरा और सदर कबाड़ी बाजार निवासी जीशान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह स्कूटी और आठ बाइक बरामद हुई हैं। दोनों आरोपी बेहद शातिर वाहन चोर हैं और दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र से वाहन चुराकर उन्हें मेरठ में कबाड़ियों के पास कटवा देते थे। ये लोग पांच साल में एक हजार से अधिक दुपहिया वाहनों को चोरी कर कबाड़ी को बेच चुके हैं। बकरा के खिलाफ कुल 11 और जीशान के खिलाफ वाहन चोरी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के कबाड़ी साथियों की तलाश जारी है। एसपी सिटी ने दावा किया कि इन बदमाशों के पकड़े जाने के बाद वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पकड़े गए बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है।