24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्इ आबकारी नीति से पियक्कड़ों पर आफत, शराब ठेकों की हो गर्इ है यह हालत

मेरठ में वाइन शाॅप्स पर स्टाॅक खत्म, देशी शराब ठेकों पर बढ़ रही भीड़  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Apr 2018, 12:17 PM IST

meerut

मेरठ। महानगर के शराब के ठेकों से करीब एक सप्ताह से शराब का स्टाक खत्म होने से सुरा के शौकीनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकों की हालत यह है कि वे 31 मार्च से पहले ही खाली हो गए। अधिकांश ठेकों पर नो स्टाक का बोर्ड लटका दिया गया है। जिसके चलते शराब के शौकीन दिन भर शराब के लिए भटकते रहते हैं। जिनको प्रतिदिन पीने की आदत है उन्होंने अब अंग्रेजी छोड़ देशी दिलदार का दामन थाम लिया है। अंग्रेजी शराब के जिन ठेकों पर खुलने से पहले ही लोगों की भीड़ लगी रहती थी। आज उन ठेकों पर कोई ब्रांड उपलब्ध नहीं है। जिस कारण ठेके खुलते तो जरूर हैं, लेकिन उनके पास कोई ग्राहक नहीं आता। स्टाक उपलब्ध न होने के कारण लोगों ने देसी के ठेके की तरफ रुख किया है।

यह भी पढ़ेंः पेपर लीक पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से कर दी यह बड़ी मांग

नई आबकारी नीति के कारण हुई परेशानी

ठेेकों पर स्टाक की किल्लत नई आबकारी नीति के चलते हुई है। पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार ने इस बार नई आबकारी नीति लागू कर दी है। जिसके तहत जिले की सभी दुकानों का अलग-अलग आवंटन हुआ है। इससे पहले पूरे जिले का ठेका एक ही व्यक्ति के पास होता था। करीब 15 साल से मेरठ ही नहीं पूरे प्रदेश में पोंटी चड्ढा ग्रुप का वर्चस्व था। जिसने प्रदेश के सभी ठेेके लिए हुए थे। लेकिन भाजपा सरकार ने उसका वर्चस्व तोडते हुए नई आबकारी नीति का निर्धारण किया और जिले में स्थित सभी देशी व विदेशी मदिरा और भांग की दुकान के ठेके अलग-अलग तरह से टेंडर मंगाकर दिए गए।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार की इस उपलब्धि के बारे में क्या कहेंगे, यह नेशनल हाइवे है!

दिल्ली और हरियाणा से लाई जा रही शराब

मेरठ में ठेकों से कोटा खत्म होने के बाद से शराब के शौकीनों का दिल्ली और हरियाणा से शराब मंगवानी पड़ रही है। मेरठ से प्रतिदिन दिल्ली और हरियाणा जाने वालों संख्या हजारों में है। शराब के शौकीन इन्हीं लोगों को सुबह रूपये दे देते हैं और ये लोग दिल्ली या हरियाणा से बोतल लाकर शौकीनों को दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः कोर्ट मैरिज करने के बाद पुलिस से सुरक्षा मांगने गए थे, परिजनों के साथ हुर्इ एेसी मुलाकात...

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग