19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका के जिस हाथ पर गुदवाया था अपना नाम, उसको ही काटकर कर दिया शरीर से अलग

Highlights- लुधियाना की लड़की की हत्या के मामले में नया खुलासा - प्रेमिका के कटे हाथ के कारण ही कातिल तक पहुंची पुलिस - एसएसपी अजय साहनी बोले- केस एक साल पुराना, लेकिन किसी चुनौती से कम नहीं था

3 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Jun 04, 2020

tattoo.jpg

मेरठ. साकिब की मोहब्बत में एकता ने जिस हाथ पर उसका नाम गुदवाया था, उसी हाथ को शरीर से अलग करने में साकिब ने एक पल नहीं लगाया। वहीं, कत्ल का सुबूत छुपाने के लिए उसी हाथ को काटकर दूर फेंक दिया। डर था कि कहीं हाथ पर नाम देखकर पुलिस (UP Police) उस तक न पहुंच जाए, लेकिन ऊपर वाले का इंसाफ देखिए उसी हाथ ने कत्ल की यह पूरी वारदात खोलकर रख दी।

यह भी पढ़ें- रिटायर्ड दारोगा के अंतिम संस्कार पर भिड़ गईं दोनों पत्नियां, चिता से उठवा लिया गया शव, जानिए पूरा मामला

मेरठ (Meerut) में लव जिहाद (Love Jihad) का ऐसा मामला सामने आया है कि हर कोई सुनकर हैरान है। यकीन नहीं हो रहा कि कोई उस मोहब्बत को ऐसी खौफनाक मौत भी दे सकता है, जिसने आशिकी में घर बार सब छोड़ दिया। मामला है लोइया गांव में लुधियाना (Ludhiana) निवासी युवती की नृशंस हत्या का, जिसे उसी के आशिक साकिब ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दो दिन पहले उसे गिरफ्तार कर वारदात की सारी कड़ियां जोड दी हैं।

लोहिया गांव निवासी साकिब काम धंधे की तलाश में लुधियाना पहुंचा तो वहां कोई काम नहीं मिलता देख तांत्रिक का धंधा शुरू कर दिया। काम चल निकला तो पड़ोस में रहने वाली युवती एकता उसके संपर्क में आई। नाम बदलकर खुद को अमन बताने वाले साकिब ने चंद दिनों में ही उसे अपनी मोहब्बत के जाल में ऐसा फंसाया कि बीकॉम में पढ़ने वाली युवती घर से 25 लाख की नकदी और ज्वैलरी लेकर उसके साथ फरार हो गई। दोनों कुछ दिन दूसरे शहर में रुके और फिर मेरठ साकिब के गांव चले आए। यहां आकर उसे पता चला कि जिसे अमन मानकर वह बेपनाह मोहब्बत करने लगी थी वह तो साकिब निकला। दोनों में झगड़ा हुआ तो युवती ने घर जाने की बात कही। यह सुनते ही साकिब को 25 लाख की रकम हाथ से निकलती दिखी। बात घरवालों को भी पता चली तो पूरा परिवार एक हो गया, जिसके साथ ही एक खौफनाक वारदात की पटकथा तुंरत तैयार हो गई।

साकिब एकता को बहला-फुसलाकर घुमाने के लिए घर से बाहर निकल गया। मोहब्बत में पहले ही छली जा चुकी एकता एक बार फिर छली गई। गांव से बाहर आते ही साकिब ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद साकिब ने मोहब्बत और इंसानियत दोनों को अपनी पैसे की हवस तले रौंदने की तैयार कर ली। खेत में ले जाकर पहले गला घोंटकर उसका कत्ल किया और फिर पहचान छुपाने के लिए गर्दन धड़ से अलग कर दी। इसके बाद घर जाकर छुप गया।

मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर जाकर साकिब को कुछ याद आया तो वह फिर वापिस खेत पर पहुंचा और एकता के शव से उसका हाथ भी काटकर अलग कर दिया। इसके बाद उस हाथ को दूर ले जाकर फेंक दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साकिब को घर जाकर ध्यान आया कि एकता ने अपने हाथ पर उसका नाम भी गुदवा रखा था। ऐसे में उसे डर था कि कहीं पुलिस शव पर उसका नाम देखकर उस तक ना पहुंच जाए। इसलिए हाथ को काटकर शरीर से अलग कर दिया। हालांकि वह अपनी मंशा में सफल नहीं हो पाया क्योंकि इसी हाथ ने इस घटना का खुलासा कर दिया।

खेत से उस हाथ को उठाकर एक कुत्ता अपने मुंह में दबाकर घूमने लगा, जिस पर गांव के लोगों की निगाह पड़ गई और यहीं से इस पूरी वारदात की कड़ियां जुड़ती चली गईं। खुलासे के बाद जिसने भी यह किस्सा सुना उसी के होश उड़ गए, यकीन नहीं हुआ कि मोहब्बत में कोई ऐसी सजा भी दे सकता है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि करीब दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद कातिल का पहुंचे। केस एक साल पुराना था, लेकिन इसको खोलना चुनौती से कम नही था।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की बेरहमी से हत्या, मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के चलते तनाव के हालात