26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की बेरहमी से हत्या, मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के चलते तनाव के हालात

Highlights - बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र स्थित गांव अहमदानगर नगर की घटना - पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार - मृतक के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jun 2020, 9:18 AM IST

newsaroma_img_6_3_2020_19_18_39.jpg

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक़ की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव अहमदानगर में एक युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी बीच युवक को युवती के परिजनों ने दबोच लिया और मारपीट के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि मामला दो संप्रदायों से जुड़ा है। इसलिए गांव में तनाव के हालात बने हुए हैं।

दरअसल, बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र स्थित गांव अहमदानगर नगर निवासी जीशान का गांव की ही रहने वाली दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार शाम ज़ीशान अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। दोनों एक-दूसरे से बातचीत कर ही रहे थे कि युवती के परिजनों ने ज़ीशान को देख लिया और इसके बाद उसको पकड़ लिया। इस दौरान युवती के परिजनों ने जीशान को जमकर पीटा। आरोप है कि युवती के परिजनों ने घर के अंदर ही ज़ीशान की हत्या गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को बोरे में बंद कर घर में ही छिपा दिया। इसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के घर से ज़ीशान के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुटी है। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि ज़ीशान की हत्या सम्बन्धों के चलते की गई। वहीं, मृतक के चचेरे भाई जावेद का आरोप है कि हत्यारोपी ज़ीशान को घर में खींचकर ले गए थे और मौत के घाट उतार दिया है। ज़ीशान का शव बोरे में बंद था औऱ गले में गमछे का फंदा कसा हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग