3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के सात दिन बाद ही दुल्हन ने कर दिया एेसा कांड, दूल्हा रह गया दंग

दुल्हन से बहुत खुश था परिवार यह कदम उठाने पर सब रह गए हैरान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 21 Jun 2018, 5:21 PM IST

DEMO PIC

शादी के सात दिन बाद ही दुल्हन ने कर दिया एेसा कांड, दूल्हा रह गया दंग

बागपत।यूपी के पश्चिम में स्थित बागपत जिले में शादी के बाद घर में पहुंची नर्इ-नवेली दुल्हन के पहुंचने पर बहुत ही खुशी का माहौल था।दुल्हन की सुंदरता के पीछे दूल्हे से लेकर परिवार आैर मुंह दिखार्इ करने के लिए आने वाली गांव की महिला भी कायल थी। सुंदरता के साथ ही दुल्हन ने अपने काम-काज से घर वालों को भी खुश कर दिया।लेकिन जैसे ही सात दिन पूरे हुए दुल्हन ने एेसा कांड कर दिया। जिसके बाद से दूल्हे से लेकर परिवार आैर गांव के लोग भी दंग रह गये।

यह भी पढ़ें-करोड़ों रुपये का घाेटाला करने वाले इस आर्इएएस अधिकारी पर घोषित होगा इनाम, जानिए क्यों

यहां से हुर्इ थी युवक की शादी

यह मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांव दुड़भा गांव का है।गांव में रहने वाले इस शख्स की शादी 13 जून को मेरठ के टीपी नगर निवासी रविंद्र की भतीजी आरती के साथ हुई थी।शादी के बाद उसका जीवन सामान्य चल रहा था।वह बहुत सुंदर होने के साथ ही घर के काम काज में भी उतनी ही तेज थी।पीड़ित ने बताया कि सब कुछ अच्छा चल रहा था कि शादी के सात दिन बाद यानि 20 जून की सुबह परिवार के लोग उठे तो उन्हें आरती गायब मिली।दूल्हे ने पत्नी को सभी जगह तलाशा। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें-रेलवे में लागू हुआ ये बड़ा नियम अब इनको भी मिलेगी नौकरी

दुल्हन ने कर दिया ये कांड

पीड़ित दूल्हे ने बताया कि 20 जून की सुबह परिवार के उठने से पहले ही उसकी पत्नी घर से मोबाइल लेकर फरार हो गर्इ।परिजनों ने उसे काफी तलाश किया।मगर उसका पता नहीं चला।इस पर दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां पर भी उन्हें कोई नहीं मिला।उन्होनें थाने पर शिकायत करते हुए उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाया।साथ ही पीड़ितों ने कोतवाली में दुल्हन, उसके परिवार आैर चाचा-भतीजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।कोतवाल दिनेश कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश