8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनआर्इए ने स्लीपिंग माॅड्यूल्स की तलाश में की छापेमारी तो यहां मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

मुख्य सूत्रधार के घर पर छापेमारी के बाद गांव में मचा हुआ है हड़कंप  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Dec 2018, 12:37 PM IST

meerut

एनआर्इए ने स्लीपिंग माॅड्यूल्स की तलाश में की छापेमारी तो यहां मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ में फिर आतंकी कनेक्शन सामने आ रहा है। आतंकी संगठन के आर्इएस के नए माॅड्यूल्स के नए माॅड्यूल्स का खुलासा होने के बाद मेरठ के रार्धना और ललियाना गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की छापेमारी से दोनों गांवों में हड़कंप मचा है। मीडिया से भी परिजन दूरी बना रहे हैं। सूत्रधार नईम के परिवार की महिला ने रोते हुए बताया कि वह गुड़गांव में रहता है और वहीं पर काम करता है। बुधवार को एनआईए की टीम ने वेस्ट यूपी के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की।

यह भी पढ़ेंः मायावती ने बसपा में शामिल इस पूर्व सपा विधायक का टिकट काटने की कर ली तैयारी, पीछे है ये खास वजह

इस दौरान मेरठ सहित अन्य जिलों में रेड करते हुए एनआईए, एटीएस, दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने लगभग आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में भी एक आरोपी की तलाश में दबिश दी गई। जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान आरोपी टीम के हाथ नहीं चढ़ा, लेकिन टीम की आमद से साफ जाहिर है कि घाटी से निकले आतंकी मेरठ ही नहीं बल्कि वेस्ट यूपी में भी जड़ें जमा चुके हैं। हालांकि पूरे घटनाक्रम के बाद आलाधिकारियों ने इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला बताते हुए मौन साध लिया है।

यह भी पढ़ेंः कोहरे के कारण राज्यरानी भी हुर्इ रद, उत्तर भारत की 100 ट्रेनें अब इतने दिनों बाद लौटेंगी ट्रैक पर!

बताया जाता है कि आज एनआईए की टीम ने एक अन्य जिले में छापा मारकर एक मौलाना उठाया था। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर एसपी देहात राजेश कुमार और कई थानों की फोर्स के साथ एनआईए की टीम ने किठौर के रार्धना और ललियाना गांव में रेड की। इस दौरान टीम ने कई घरों को जमकर खंगाला। जिसके चलते गांव में हड़कंप मच गया। किठौर के बाद टीम परीक्षितगढ़ थाने पहुंची और कुछ देर थाने पर रूककर रवाना हो गई। इस दौरान टीम मीडिया से दूरी बनाए रही। टीम के जाने के बाद मीडिया रार्धना पहुंची तो वहां पर लोगों ने मीडिया से बात करने से भी परहेज किया।