मेरठ के रार्धना में नईम के घर से भी कुछ आपत्तिजनक कैमिकल पदार्थ बरामद हुआ है। कैमिकल घर में ही संदूक और डबलबैड के भीतर छिपाकर रखा गया था। इस छापेमारी में एनआईए ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में टाइम व मोबाइल बम बनाने का सामान, आतंकियों द्वारा बनाया गया राॅकेट लांचर और सात लाख की नकदी सहित बम बनाने वाले मौलाना को दबोचा है। हालांकि इसमें से क्या आैर कहां से बरामद हुआ, यह नहीं बताया गया है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रार्धना में जब एनआईए के अधिकारी नईम के घर से निकले तो उनके हाथ पाॅलीथिन में कुछ भरा हुआ था, जिसे वह अपने साथ ले गए। इतनी बड़ी घटना के तार मेरठ से जुड़ते ही अब मेरठ के अधिकारियों के कान भी खड़े हो गए हैं।