1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में दुधारू गायों के नहीं खरीदार, कीमत भी हो गई आधी, वजह जानकार चौंक जाएंगे, देखें वीडियो

खास बातें योगी की गायों को लेकर डेरी संचालकों ने की टिप्पणी कैंट बोर्ड का किया डेरी संचालकों ने जोरदार घेराव कैंट बोर्ड का फरमान पांच दिन में बाहर करो डेरियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Aug 2019, 5:49 PM IST

meerut

मेरठ। कैंटबोर्ड के फरमान ने डेरी संचालकों के होश उड़ा दिए है। डेरी संचालकों को अपने पशुओं की चिंता सताने लगी है। डेरी संचालकों का कहना है कि कैंट बोर्ड ने आदेश तो दे दिए, लेकिन हम इन पशुओं को लेकर जाए कहां। हम हिन्दू लोग हैं। सूबे के मुखिया योगी ने गाय के कटने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। किसी को बेच भी नहीं सकते। इतने पशुओं को लेकर हम कहां जाएं। बता दें कि कैंट बोर्ड ने आदेश जारी किए हैं कि कैंट बोर्ड की सीमा से पांच दिन के भीतर हटाए जाएं। ये आदेश सभी डेरी संचालकों को भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ेंः Krishna Janmashtami 2019: कालसर्प दोष खत्म करने के लिए इस जन्माष्टमी पर करें ये काम, इससे बेहतर उपाय कोई नहीं

डेरी संचालकों ने मोहलत मांगी

आदेश मिलने के बाद डेरी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जिसको लेकर डेरी संचालक परेशान हैं। गुरुवार को कैंट बोर्ड के अधिकांश डेरी संचालक कैंट बोर्ड पहुंचे और उपाध्यक्ष से डेरी हटाने के लिए कुछ दिन की और मोहलत मांगी, लेकिन मोहलत देने से इंकार कर दिया गया। डेरी संचालक पप्पू यादव ने कहा कि उनकी और उनके साथ आए लोगों की दूध की डेयरी है। उन्होंने कहा कि हम बाहर चले जाएंगे हमको कोई आपत्ति नहीं है। उनको जमीन तो आवंटित की जाए। उनका कहना है कि केस भी हाईकोर्ट में चल रहा है। इसके बाद भी हमको परेशान किया जाता है।

यह भी पढ़ेंः इन पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों में डाला जा रहा था ऐसा तेल कि अन्य राज्यों में भी मच गई खलबली, जानें पूरा मामला

50 हजार रुपये गाय की आधी कीमत

उन्होंने कहा कि हम हिन्दू लोग हैं। बुढापे में इन गायों को लेकर हम कहां जाएं। योगी जी कहते हैं गायों का पालो और कैंट बोर्ड पाली हुई गायों को बेघर करने की बात करता है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के पास 20 से 25 गाय हैं। हम गाय देने के लिए तैयार हैं। हमको नहीं चाहिए 50 हजार रुपये। कोई हमसे 25 हजार रुपये में गाय खरीद ले। हम देेने के लिए तैयार हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश