8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे के कारण राज्यरानी भी हुर्इ रद, उत्तर भारत की 100 ट्रेनें अब इतने दिनों बाद लौटेंगी ट्रैक पर!

उज्जैनी एक्सप्रेस की रद सीमा सात दिन आैर बढ़ार्इ गर्इ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Dec 2018, 4:07 PM IST

meerut

कोहरे के कारण राज्यरानी भी हुर्इ रद, उत्तर भारत की 100 ट्रेनें अब इतने दिनों बाद लौटेंगी ट्रैक पर!

मेरठ। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड आैर कोहरे का असर ट्रेनों पर पड़ रहा है आैर ट्रेनें कर्इ घंटे लेट अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। अभी तक उत्तर भारत की करीब 100 ट्रेनें उत्तरी रेलवे ने रद कर दी हैं, क्योंकि ये कोहरे के कारण कर्इ-कर्इ घंटे लेट चल रही थी। जैसे-जैसे ठंड आैर कोहरा बढ़ता जा रहा है, उत्तर भारत की रद होने वाली ट्रेनों की सूची लंबी होती जा रही है।

यह भी पढ़ेंः शिवपाल यादव ने इस महिला को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंकाया, टिकट मिलने के बाद इन्होंने ये कहा

सूची में नया नाम मेरठ से लखनउ तक चलने वाली इंटरसिटी राज्यरानी एक्सप्रेस भी जुड़ गया है, साथ ही देहरादून से उज्जैन तक चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस भी रद कर दी गर्इ है। ये सभी ट्रेनें सात फरवरी के बाद ट्रैक पर लौटेंगी। जाहिर है, इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, साथ ही अन्य ट्रेनों पर काफी भार पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः रालोद ने नाेएडा के पार्क में नमाज पर रोक लगाने के बाद आरएसएस की शाखाआें पर उठाए सवाल, कांवड़ यात्रा पर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

उत्तर रेलवे के सीपीआरआे दीपक कुमार ने बताया कि कोहरे के असर के कारण ट्रेनें देेरी से चल रही हैं। विलंब से चल रही ट्रेनों को रद किया गया है। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि राज्यरानी एक्सप्रेस के 15 फरवरी तक रद होने की सूचना मिल गर्इ है। उज्जैनी एक्सप्रेस अब 14 फरवरी तक रद रहेगी। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे अब तक 100 से ज्यादा ट्रेनें रद कर चुका है। पहले सात फरवरी तक रद की गर्इ उज्जैनी एक्सप्रेस की रद सीमा को सात दिन आैर बढ़ा दी गर्इ है।