14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महेंद्र सिंह धोनी को दो हजार रुपए के लिए भेजा नोटिस, जानिये क्या है पूरा मामला

महेंद्र सिंह धोनी के जिम स्पोर्ट्स फिट में फीस को लेकर हुआ विवाद।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Aug 13, 2021

ms-dhoni.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को मेरठ निवासी एक युवक ने अपने वकील के माध्यम से दो हजार रुपये के लिए नोटिस भेजा है। मामला जिम से संबंधित फीस के विवाद को लेकर है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का स्पोर्ट्स फिट के नाम से जिम कंपनी है, जिसकी फ्रेंचाइजी मेरठ के निर्भया आर्केड में है। निर्भया आर्केड में जिम स्पोर्ट्स फिट (Sports Fit Gym) चल रहा है। युवक ने जिम स्पोर्ट्स फिट के मैनेजर देवेश कामरा, जिम के प्रमोटर व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस भेजा है। वादी युवक का जिम संचालक से दो हजार रुपये जिम की फीस को समायोजित करने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने नोटिस जारी कराया।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss में धूम मचाती लखनऊ की उर्फी जावेद, बिखेर रही हैं जलवा

वादी युवक के वकील अनुज के मुताबिक, उनके मुवक्किल सचिन शर्मा ने निर्भया आर्केड में चल रहे स्पोर्ट्स फिट जिम में दो हजार रुपये प्रवेश शुल्क जमा किया था। जिस समय प्रवेश लिया था, उस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि अगर कोरोना संक्रमण के चलते जिम बंद होेता है तो वे इन दो हजार रूपये का आगे समायोजन कर देंगे। दूसरी लहर में जब लॉकडाउन के बाद जब जिम बंद हुआ और जब बाद में खुला तो जिम संचालक ने दो हजार रूपये का समायोजन करने से मना कर दिया। इस संबंध में जिम संचालक और युवक सचिन के बीच कई बार बात भी हुई। लेकिन, संचालक ने रुपये का समायोजन करने से साफ मना कर दिया। जिस पर सचिन शर्मा ने फ्रेंचाइजी मालिक व इस जिम के प्रमोटर महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ विधिक नोटिस जारी करवाया है।

युवक सचिन का कहना है कि रुपयों को लेकर उन्होंने जिम संचालक से कई बार बात की। लेकिन, इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। संचालक रुपया का समायोजन करने से इंकार करता रहा। जबकि कोरोना के कारण कई महीने तक जिम बंद रहा है। जिम संचालक ने पहले ही कहा था कि जिम बंद होने पर रुपये वापस किए जाएंगे पर ऐसा नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2021: 75वें स्वतंत्रता दिवस से यूपी के युवाओं को बड़ा तोहफा, सभी जिलों में मिलेगा अच्छी स्पीड के साथ फ्री वाई-फाई