31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी की रैली के दौरान ये कुख्यात पुलिस कस्टडी से हुआ फरार, मचा हड़कंप, गिरफ्तारी के लिए कर्इ जगह दबिशें

वकील की हत्या में आजीवन सजा काट रहा था एक लाख रुपये का इनामी बदमाश फर्रुखाबाद पुलिस गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के बाद उसे लेकर मेरठ से गुजर रही थी होटल में पार्टी के दौरान नशीली मिठार्इ खिलाने के बाद पेशाब करने के बहाने चकमा दिया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Mar 2019, 9:47 PM IST

meerut

मोदी की रैली के दौरान ये कुख्यात पुलिस कस्टडी से हुआ फरार, मचा हड़कंप, गिरफ्तारी के लिए कर्इ जगह दबिशें

मेरठ। मेरठ में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय संकल्प रैली में बोल रहे थे तो शहर में ही वेस्ट यूपी का कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। इसके बाद तो पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो गाजियाबाद में वकील रविंद्र हत्याकांड के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उस पर हत्या समेत कर्इ मुकदमे दर्ज है। बताते हैं कि बदन सिंह बद्दो को लेकर फर्रुखाबाद पुलिस उसे गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लेकर गर्इ थी। पेशी से लौटते समय थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह फरार हो गया। माना जा रहा है बद्दो की फरारी में उसके साथियों ने मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी के लिए कर्इ जगह दबिशें दी आैर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: प्रेमिका की शादी होने के बाद युवक पहुंच गया उसकी ससुराल, तनाव इतना बढ़ा कि पंचायत बुलानी पड़ी

पार्टी में नशीली मिठार्इ खिलार्इ

सूत्रों के अनुसार बदन सिंह बद्दो ब्रहम्पुरी क्षेत्र के होटल मुकुट महल में कमरा नंबर 202 में रुका था। यहां पुलिस के साथ पार्टी चल रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को मिठाई में नशीला पदार्थ खिला दिया गया और उसके साथी उसे लेकर फरार हो गए। इसके बाद जब पुलिसकर्मी उसे वैन में लेकर चले तो पेशाब करने के बहाने बद्दो उतरा आैर अपने साथियों के सहयोग से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुकुट महल परिसर में ही दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। बदन सिंह बद्दो के फरार होने की सूचना पर शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसएसपी नितिन तिवारी क कहना है कि कुख्यात बदन सिंह बद्दो को लेकर गुरुवार को फर्रुखाबाद पुलिस उसे गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर गई थी। पेशी से लौटते हुए पुलिस उसे मेरठ ले आई। जहां टीपीनगर व थाना ब्रह्म्पुरी क्षेत्र के बीच पुलिसकर्मियों को चकमा देकर उसके साथियों ने उसे छुड़ा लिया। उन्होंने बताया कि कुख्यात बद्दो की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। इस संबंध में होटल के स्टाफ से भी पूछताछ चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश